1- रेड रोसअस्सी के दशक बनी फिल्म रेड रोस में बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना ने सीरियल किलर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में राजेश खाना ने एक ऐसे सीरियल किलर का रोल निभाया था जो लड़कियों का रेप कर उनकी हत्या कर देता था। यह फिल्म तमिल फिल्म सिग्गापू रोजाकल्ला का रिमेक थी। इस फिल्म के लिए कमल हसन को फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर अवार्ड मिला था।
सीरियल किलर्स पर बनी बॉलीवुड की 7 फिल्में
2- दुश्मन1990 में काजोल और संजय दत्त स्टारर इस फिल्म में आशुतोष राणा ने सीरियल किलर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में काजोल ने जुड़वा बहनो का रोल अदा किया था। जिसमें से एक का आशुतोष राणा द्वारा रेप कर मर्डर कर दिया जाता है। राणा काजोल को मारना चाहता है। संजय दत्त जो कि एक अंधे आदमी का रोल निभाते हैं वो काजोल की मदद करते हैं।
3- संघर्षसंघर्ष जानथन डीमे की फिल्म द साइलेंस ऑफ द लैम्बस का हिंदी रीमेक थी। तनुजा चंद्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रीती जिंटा और अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में आशुतोष राणा ने सीरियल किलर की भूमिका निभाई थी। आशुतोष राणा मनोरोगी होते हैं जो बच्चों को किडनेप कर उनकी बली दिया करते हैं।
7- एक विलेनएक विलेन एक रोमेंटिक थ्रिलर फिल्म थी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा श्रद्धा कपूर रोमांस करते नजर आए थे। फिल्म में साइको किलर की भूमिका रितेश देशमुख ने निभाई थी। यह फिल्म साउथ कोरियन फिल्म का हिंदी रिमेक थी। रितेश एक ऐसे पति की भूमिका निभाते हैं जो पत्नी के सामने चुप रहता है।
5- कौनरामगोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित कौन की कहानी अनुराग कश्यप ने लिखी थी। फिल्म ट्रेफिक थ्रिलर पर आधारित थी। फिल्म में तीन अंजान लोग उर्मिल मनोज बाजपेई सुशांत सिंह एक तूफानी रात में एक ही घर में फंस जाते हैं। फिल्म में उर्मिला ने शानदार अभिनय किया है।
6- द स्टोनमैन मर्डर्स2009 में आई मनीष गुप्ता के डायरेक्शन में बनी द स्टोनमैन मर्डर्स 1983 के एक अज्ञात सीरियल किलर की कहानी पर आधारित थी। इसमें अरबाज खान और के.के. मेनन लीड रोल में थे। इस हत्यारे द्वारा लगातार की गईं हत्याएं अखबारों की सुर्खियां बनीं रहीं थीं। मीडिया ने इस हत्यारे को स्टोनमैन नाम दिया था।
4- मर्डर 2महेश भट्ट की यह फिल्म साउथ कोरियन फिल्म द चेजर की रिमेक थी। फिल्म में इमरान हाशमी और जैक्लीन फर्नाडीज ने मुख्य भूमिका निभाई थी। प्रशन नरायन ने फिल्म में साइको किलर की भूमिका निभाई थी। जो वैश्याओं को बुला कर उनका कत्ल कर उनकी आवजें रिकॉर्ड करता था।