शहर चुनें close

तस्‍वीरों में देखें, समुद्र में मिली हजारों साल पुरानी ये 10 अद्भुत चीजें

10 photos    |   Updated Date: Fri, 31 Jul 2015 11:53:29 (IST)
1/ 10तस्‍वीरों में देखें, समुद्र में मिली हजारों साल पुरानी ये 10 अद्भुत चीजें
तस्‍वीरों में देखें, समुद्र में मिली हजारों साल पुरानी ये 10 अद्भुत चीजें

कंप्‍यूटर: समुद्र में मिली अब तक बड़ी और प्राचीन काल से जुड़ी चीजों में कंप्‍यूटर का नाम सबसे पहले आता है। समुद्र में मिले Antikythera तंत्र को ग्रीस का पुराना कंप्‍यूटर माना जा रहा है। इसमें कई सारे जटिल गियर तंत्र मिले हैं। हालांकि अभी तक इसके रहस्‍य का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसके अवशेष और इसकी बनावट को देखकर लगता है कि है कि 1900 के आसपास का है। जो कि कई हजारों साल पुराना है।

2/ 10तस्‍वीरों में देखें, समुद्र में मिली हजारों साल पुरानी ये 10 अद्भुत चीजें
तस्‍वीरों में देखें, समुद्र में मिली हजारों साल पुरानी ये 10 अद्भुत चीजें

इंजन: वहीं मार्च में अमेज़न के सीईओ जेफ बेजोस ने 2013 में समुद्र के तल में अपोलो के इंजन मिलने का दावा किया। इस दौरान इस इंजन को लेकर कहा गया कि यह इंजन 1969 में जहाज में उड़ने में मदद करता था। आज आधुनिक युग के जहाजों ने इसी के सीक्रेट्स को फॉलो किया है।

3/ 10तस्‍वीरों में देखें, समुद्र में मिली हजारों साल पुरानी ये 10 अद्भुत चीजें
तस्‍वीरों में देखें, समुद्र में मिली हजारों साल पुरानी ये 10 अद्भुत चीजें

श्‍ाहर: शायद आप समुद्र में श्‍ाहर मिलने वाली बात सुनकर शॉक्‍ड हो जांएगे, लेकिन यह सच है। समुद्र में कई हजारों साल पुराने शहर के अवशेष प्राप्‍त हो चुके हैं। जी हां 2000 में समुद्री अध्‍ययन के तहत समुद्र में श्‍ाहर होने के निशान मिले थे। जो कि प्राचीन यूनानियों Thonis शहर था। इस दौरान इसकी नींव आदि मिली थी।

4/ 10तस्‍वीरों में देखें, समुद्र में मिली हजारों साल पुरानी ये 10 अद्भुत चीजें
तस्‍वीरों में देखें, समुद्र में मिली हजारों साल पुरानी ये 10 अद्भुत चीजें

खजाना: फ्लोरिडा में 2010 अंशकालिक खजाना समुद्र में मिला। जी हां एक गोताखोर ने एक समुद्री नक्‍शे के आधार पर समुद्र में तलाश करनी शुरू की। इस दौरान उसके एक पन्‍ना मिला। यह पन्‍ना आज की कीमत में करोड़ो डॉलर का बताया गया। हालांकि आज तक अभी इसका कोई सटीक मूल्‍य नहीं आंका जा सका है। यह पन्‍ना भी हजारों साल पुराना बताया जा रहा है।

5/ 10तस्‍वीरों में देखें, समुद्र में मिली हजारों साल पुरानी ये 10 अद्भुत चीजें
तस्‍वीरों में देखें, समुद्र में मिली हजारों साल पुरानी ये 10 अद्भुत चीजें

माइथिक क्राकेन:समुद्र में मिली चीजों में माइथिक क्राकेन का नाम भी शामिल हैं। यह एक प्रकार का जानवर बताया जाता है। जो कि 40 फुट से ज्‍यादा लंबा है। स्क्विड में 2001 मछुआरों ने इसका शव मिलने की बात कही थी। हालांकि बाद में इसके लार्वा से इसकी खोज की गई थी लेकिन फिलहाल अभी तक ऐसा कोई दूसरा जानवर नहीं मिला है।image source http://www.oddee.com/

6/ 10तस्‍वीरों में देखें, समुद्र में मिली हजारों साल पुरानी ये 10 अद्भुत चीजें
तस्‍वीरों में देखें, समुद्र में मिली हजारों साल पुरानी ये 10 अद्भुत चीजें

जहाज और तोपखाना:समुद्र में समुद्री जहाज और तोपखाना आदि भी मिले हैं। 1966 में मिले समुद्र में वह जहाज मिला है जो कि 1718 में समुद्री लुटेरे इस्‍तेमाल करते थे। इसके वह इन्‍ही जहाजों से पानी के अंदर अपना शासन चलाते थे। इसके अलावा नार्थ कैलीफोर्निया में पूरा एक तोपखान भी मिला है। इसकी कीमत करीब 2000 पाउंड आंकी गई थीं। ये बंदूके देखने में भी काफी शॉकिंग थी। ये हजारों साल पुरानी हैं।

7/ 10तस्‍वीरों में देखें, समुद्र में मिली हजारों साल पुरानी ये 10 अद्भुत चीजें
तस्‍वीरों में देखें, समुद्र में मिली हजारों साल पुरानी ये 10 अद्भुत चीजें

शार्क:हाल ही में 2012 में हिंद महासागर में मछली पकड़ने का अभियान चलाया गया था। जिसमें कम से कम आठ प्रजातियों की मछलियां पकड़ी गई थीं। इसमें शार्क मछली भी थी। कैलिफोर्निया में मॉस लैंडिंग समुद्री प्रयोगशालाओं में इसकी पुष्‍टि हुई। जिसमें आज और प्राचीन काल की शार्क में काफी अंतर पाया गया। जो कि और भी ज्‍यादा खतरनाक थी।

8/ 10तस्‍वीरों में देखें, समुद्र में मिली हजारों साल पुरानी ये 10 अद्भुत चीजें
तस्‍वीरों में देखें, समुद्र में मिली हजारों साल पुरानी ये 10 अद्भुत चीजें

जुरासिक रोगाणु:समुद्र में मिली अलग किस्‍म की चीजों की सीरीज में जुरासिक रोगाणुओं का नाम भी शामिल है। 2012 में, जुरासिक युग के इन रोगाणुओं की गहरे समुद्र के पानी में खोज की गई। जिसमें 86 लाख साल पुराने जुरासिक युग के रोगाणु समुद्र में प्राप्‍त हुए हैं। यह काफी शॉकिंग हैं, इतना ही नही ये रोगाणु काफी खतरनाक बताए जाते हैं।

9/ 10तस्‍वीरों में देखें, समुद्र में मिली हजारों साल पुरानी ये 10 अद्भुत चीजें
तस्‍वीरों में देखें, समुद्र में मिली हजारों साल पुरानी ये 10 अद्भुत चीजें

चांदी:हाल ही में अटलांटिक महासागर में 36,000,000 डॉलर की 61 टन से अधिक चांदी भी समुद्र की चीजों में एक है। विश्‍व के बड़े खजानों में शामिल यह खजाना एक समुद्री जहाज में डूबा था। 1941 में यह आयरलैंड के तट पर लगभग 300 मील की दूरी पर डूब गया था। रिकार्ड में दर्ज यह खजाने की लगातार तलाश हो रही थी, ऐसे में 2012 में समुद्र में इसके कुछ अवशेष मिले हैं। कहा जा रहा है कि यह बरामदगी महज 20 प्रतिशत की हैं।

10/ 10तस्‍वीरों में देखें, समुद्र में मिली हजारों साल पुरानी ये 10 अद्भुत चीजें
तस्‍वीरों में देखें, समुद्र में मिली हजारों साल पुरानी ये 10 अद्भुत चीजें

मछली: समुद्र में 65 करोंड़ साल पहले विलुप्त हो चुकी लाजर मछली के जीवाश्‍म मिले हैं। जी हां समुद्री जीवविज्ञानी अफ्रीका के तट पर एक स्थानीय मछुआरे की मदद इसे पाया गया है। 1938 में इसके नमूने मिले थे। इसके बाद इसे इंडोनेसिया में भी इसकी खोज हुई थी। ऐसे में इतने करोड़ साल बीत जाने के बाद इस मछली के जीवाश्‍म ने लोगों को शॉक्‍ड कर दिया था।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK