शहर चुनें close

CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!

13 photos    |   Updated Date: Fri, 01 Aug 2014 18:50:23 (IST)
1/ 13CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!
CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफ़ल शूटिंग प्रतियोगिता में अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण पदक पर क़ब्ज़ा जमाया. बिंंद्रा का कॉमनवेल्थ गेम्स में यह आखिरी मेडल था. इसके बाद वह इसमें हिस्सा नहीं लेंगे.

2/ 13CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!
CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!

दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड और लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त ने ग्लास्गो में भी गोल्ड मेडल जीत लिया. उन्होंने 65 किलो फ़्रीस्टाइल वर्ग में कनाडा के जेवोन बैलफ़ोर को 10-0 से हराया.

3/ 13CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!
CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!

विकास गौड़ा ने डिस्कस थ्रो मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता.

4/ 13CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!
CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!

योगेश्वर से पहले पहलवान बबीता कुमारी ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पहलवानों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी रखा. बबीता ने 55 किलो फ़्रीस्टाइल कुश्ती में कनाडा की ब्रिटनी लैवरडोर को 9-2 से हराया. बबीता ने दिल्ली में 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर जीता था. उस समय वह 51 किलोग्राम वर्ग में थीं.

5/ 13CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!
CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!

नीले रंग की ड्रोस में नजर आ रही विनेश फोगट ने महिलाओं की 48 किलोग्राम फ़्रीस्टाइल रेसलिंग में इंग्लैंड की याना रैट्टिगन को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

6/ 13CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!
CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!

पुरुषों की 56 किलो भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सुखन डे ने भारत को स्वर्ण पदक दिलवाया.

7/ 13CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!
CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!

भारत के स्टार पहलवान सुशील कुमार ने उम्मीदों के मुताबिक ही परफॉर्म किया और 74 किलोग्राम फ़्रीस्टाइल कैटेगरी में पाकिस्तानी पहलवान क़मर अब्बास को 6-2 से चित्त करके गोल्ड मेडल जीता.

8/ 13CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!
CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!

महिलाओं की रेसलिंग में 48 किलो वर्ग में भारत की संजीता चानू खुमुकचाम ने गोल्ड मेडल हासिल किया.

9/ 13CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!
CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफ़ल शूटिंग में अपूर्वी चंदेला ने राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन स्वर्ण पदक जीता.

10/ 13CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!
CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!

भारत की राही सरनोबत (बाएं) ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता. इस प्रतियोगिता में भारत की ही अनीसा सैयद को सिल्वर मिला.

11/ 13CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!
CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!

पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में भारत के जीतू राय (बाएं) ने जहां स्वर्ण पदक जीता वहीं गुरपाल सिंह को रजत पदक मिला.

12/ 13CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!
CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!

इंडिया को रेसलिंग में गोल्ड दिलाने की शुरुआत अमित कुमार ने की. इस 20 साल के युवा पहलवान ने नाईजीरिया के एबिकवेमिनोमो विल्सन को 6-2 से हराया

13/ 13CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!
CWG 2014: ये हैं भारत के गोल्डन खिलाड़ी!

भारत के सतीश शिवलिंगम ने पुरुषों की 77 केजी कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता. सतीश तमिलनाडु के वेल्लोर के रहने वाले हैं.

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK