उदय चोपड़ा:बॉलीवुड के यश चोपड़ा ने 'चांदनी', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'दिल तो पागल है', 'फना', 'चक दे! इंडिया' जैसी कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया, लेकिन उनके बेटे उदय चोपड़ा कुछ खास नहीं कर पाए।'मोहब्बतें' मेरे यार की शादी है', 'नील एन निक्की', 'प्यार इम्पॉसिबल'फिल्में देने के बाद भी वह पीछे हो गए।
बॉलीवुड स्टार के 10 बच्चे जो फिल्मों में चल नहीं पाए...
महाअक्षय (मिमोह) चक्रवर्तीबॉलीवुड के'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह सफलता से कोसों दूर रहे। उन्होंने बॉलीवुड में 'जिम्मी' 'द मर्डर्र', 'हॉन्टेड-3D', 'लूट', 'एनेमी' जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन फेल रहे।
तनीषा मुख्ार्जी: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुजा की बेटी व काजोल की छोटी बहर तनीषा मुखर्जी भी फेल रहीं। तनीषा ने यशराज बैनर की फिल्म नील और निकी से खुद को नए रूप-रंग में पेश किया, लेकिन तब भी न चल सकीं।
ईशा देओल: हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल को उनकी डेब्यू मूवी 'कोई मेरे दिल से पूछे' के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड जरूर मिला, लेकिन आगे कुछ खास नहीं कर सकीं।
लव सिन्हा: शत्रुघ्न सिन्हा के सिन्हा को भी कोई ज्यादा नहीं जानता है। लव ने साल 2010 में 'सदियां' में काम किया था, लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही।
अध्ययन सुमन: शेखर सुमन का बेटा भी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान नहीं बना पाया है। हालांकि उसकी डेब्यू मूवी 'हाल-ए-दिल' के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट हुई थी, लेकिन पिता के कदमों पर नही चल पाए।
जैकी भगनानी: फिल्ममेकर वासु भगनान ने भी अपने बेटे को सफल बनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन असफल रहे। जैकी भगनानी ने 'कल किसने देखा' के जरिए अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा, लेकिन वह भी फेल्ा स्टार्स सन की सूची में शामिल हो गए हैं।
सिकंदर खेर: अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर का भी यही हाल है। उनकी फ़िल्म 'वुडस्टॉक विला' कुछ खास न कर पाई।
फरदीन खान: फिरोज खान के बेटे फरदीन भी कोई बड़ा नाम नही कर पाए। उन्होंने फिल्म ‘प्रेम अगन’ ‘जंगल’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘फिदा’, ‘देव’ और ‘ऑल द बेस्ट’ जैसी फिल्मों में काम किया।
हरमन बावेजा: हैरी बवेजा ने भी अपने पुत्र हरमन बावेजा को फिल्मों में सफल बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिश फेल रही।