क्रिकेटर धोनी को बाइक्स का बहुत शौक है और उनके पास एक से बढ़कर शानदार और महंगी देशी-विदेशी बाइक्स का जबरदस्त कलेक्शन है। जीवा पापा की ऐसी ही एक सुपर बाइक पर बैठकर उनसे भी ज्यादा ग्लैमरस लग रही हैं।
पापा एमएस धोनी की लिटिल एंजल 'जीवा' भी बन गई सुपर बाइकर, देखें मोस्ट क्यूट तस्वीरें
साक्षी धोनी और जीवा की इस तस्वीर के बारे में फोटो आर्टिस्ट शिप्रा और अमित ने लिखा है। कूल कूल डैड धोनी की बेटी जीवा की ये तस्वीरें खींचकर हम बहुत खुश हैं।
वाउ! पापा मम्मी और बेटी जीवा के पैरों का ये कॉम्बीनेशन वाकई गजब का है।
जीवा घर पर हमेशा कुछ न कुछ शैतानी करती ही रहती है, कभी शांत नहीं बैठती। वैसे शैतान बच्चे ही ज्यादा इंटेलीजेंट होते हैं? क्यों सही है ना!
मोरपंख से खूबसूरत इस बच्चे की मुस्कान देखकर कोई भी अपनी परेशानी भूल जाएगा।
पापा धोनी को घर पर जीवा के साथ फ्री टाइम स्पेंट करने का मौका कम ही मिलता है। इसलिए घर पर हों तो धोनी अपनी बिटिया को कभी अपने से दूर नहीं होने देते।
जीवा धोनी का क्यूट फोटोशूट करने वाले अमित और शिप्रा छाबड़ा इससे पहले भी बच्चों की कुछ सबसे खूबसूरत फोटो खींच चुके हैं। दिल को छू लेने वाली इतनी क्यूट तस्वीरें आपने पहले कहीं नहीं देखी होगी।
सो स्वीट! ये बच्ची तो सोते हुए भी पियानो पर संगीत की सुर लहरी बहा रही है।
ये लो, पियानो के बाद आई गिटार की बारी। वैसे ये बच्ची किसी म्यूजिक लेजेंड की फैमिली से आई लगती है।
घर पर पापा-मम्मी की गोद में जीवा कितनी खुश नजर आ रही है।