फवाद खान : बॉलीवुड फिल्म 'खूबसूरत' में सोनम कपूर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले फवाद खान का नाम पाकिस्तान से आए कलाकारों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। इससे पहले फिल्म 'खुदा के लिए' में फवाद ने यहां खूब चर्चा बटोरी। उसके बाद 2000 से पाकिस्तानी टेलीविजन की दुनिया में छाने वाले फवाद अब तक 15 से ज्यादा सीरियल्स में काम कर चुके हैं।
उरी अटैक के बाद अब बुरे फंसे बॉलीवुड में नाम कमा रहे ये पाकिस्तानी कलाकार
अली जफर :फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' के साथ अली जफर भारत में खूब फेमस हुए। इससे पहले इन्होंने 'तेरे बिन लादेन' भी की। फिल्म 'चश्मे बद्दूर' और 'टोटल सियापा' के बाद इन्होंने फिल्म 'किल दिल' में परिणीति चोपड़ा के साथ भी काम किया।
जावेद शेख :बॉलीवुड फिल्म 'चक दे इंडिया' में कमेंटेटर की भूमिका निभा चुके एक्टर जावेद शेख भी पाकिस्तान से ही हैं। वह करगिल की लड़ाई के बाद 2000 से बॉलीवुड में हैं। 14 सालों के कॅरियर में जावेद ने अब तक 22 फिल्मों में काम किया है। इनमें 'ओम शांति ओम', 'युवराज' और 'जन्नत' सबसे ऊपर हैं।
वीना मलिक : अपनी बोल्डनेस को लेकर काफी विवादों में रही वीना मलिक ने भी बॉलीवुड में आइटम नंबर से खूब नाम कमाया। वीना ने इंडियन स्क्रीन पर शुरुआत की एक रियालिटी शो से। उसके बाद उन्होंने खूब लोकप्रियता बटोरी।
इमरान अब्बास नक्वी :इमरान अब्बास ने बॉलीवुड की हॉट गर्ल बिपाशा के साथ 'क्रिचर-3डी' में भी काम किया है।
आतिफ असलम : पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने बॉलीवुड में अब तक कई हिट नंबर्स का रिकॉर्ड बनाया है। 'तू जाने न', 'तेरे लिए', 'पहली नजर', 'दूरी' समेत कई हिट सॉन्ग्स इन्होंने दिए हैं।
माहिरा खान :फिल्म 'बोल' के साथ इंटरनेशनल सक्सेस मिलने के बाद माहिर को ऑफर मिला बॉलीवुड से। जल्द वह बॉलीवुड के किंग खान के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'रईस' में नजर आने वाली हैं।
हुमैमा मलिक : पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैमा जल्द किसिंग किंग इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'राजा नटवरलाल' में दिखाई देंगी।