अब ये मैडम मॉल में अपने फ्रेंड्स के साथ मस्ती कर रही थीं। मिल्क शेक लेने क्या गईं, लौटते में यह हालत हो गई। इन्हें लगा कि डोर खुला है लेकिन बदकिस्मती से वो ग्लास डोर से भिड़ गईं। आसपास वालों को हंसने का मौका देकर इन्होंने अपने मस्ती भरे दिन का कबाडा़ कर लिया।
ओह माई गॉड! इतना बुरा दिन, क्या आपका दिन भी कभी ऐसा गुजरा?
इन्होंने काफी पैसे जोड़कर आईपैड मंगवाया था। हाथों में लेते ही इन्होंने सेल्फी अपलोड कर सबको खुसखबरी दी, लेकिन कुछ ही पलों के बाद नया नवेला आईपैड सीढ़ियों से गिरकर इनके अरमानों की तरह चूर-चूर हो गया।
आज ऑफिस में काफी देर हो गई। चलो अंदर चलकर कुछ खाया जाए। बड़ी भूख लगी है भाई। OMG! ये क्या हो गया चाभी तो टूटकर लॉक के अंदर ही फंस गई।
इन्हें लोड किया हुआ सामान पहुंचाने की कुछ ज्यादा ही जल्दी थी, तो डीजल मशीन का नोजल हटवाए बिना ही इन्होंने कार भगा ली। अब लो जल्दबाजी का मजा।
ऐसी धमाकेदार कुकिंग करने के कारण ही घर वाले मुझसे कभी खाना क्या चाय भी नहीं बनवाते।
हे भगवान! एक्स्ट्रा चीज के साथ इतना मंहगा पिज्जा मंगवाया था। इसकी ऐसी दुर्गति देखकर तो भूख ही खत्म हो गई।
ये मैडम बिकनी पहनकर आराम से सनबाथ ले रही थीं लेकिन इस कुत्ते को न जाने क्या सूझी और उसने इनकी खूबसूरती को गंदगी समझ कर ये क्या कर डाला।
अब आएगा मजा! इतनी शानदार और बड़ी आइसक्रीम तो जिदंगी में नहीं खाई। लेकिन ये ये ..... क्या हो गया? अब तो खुद को मारने का मन कर रहा है।
आज जाना है जॉब इंटरव्यू पर, लेकिन सुबह सुबह ही ये क्या हो गया। अब खुद को मारूं या इंटरव्यू लेने वालों को।
किस मनहूस घड़ी में मैं सेही जानवर के पास चली गई। उसके शरीर से निकली ये भयानक पिनें निकालने में तो पूरे दिन का कबाड़ा ही निकल जाएगा।
अच्छी भली जा रही थी पता नहीं कौन सी घड़ी में यहां सिर डाल दिया। अब तो फायर एण्ड सेफ्टी वाले ही मुझे बचा पाएंगे। जल्दी निकालो मुझे।