श्रेयस तलपड़े :मराठी और हिंदी सिनेमा दोनों में अपने अभिनय का परचम लहराने वाले सितारों में एक हैं श्रेयस। बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में अपनी कॉमेडी का असल हुनर दिखाने वाले श्रेयस को एक मनोवैज्ञानिक से प्यार हुआ। इस मनोवैज्ञानिक का नाम है दीप्ती। दीप्ती और श्रेयस की मुलाकात उस समय हुई जब वह दीप्ती के कॉलेज में बतौर सेलीब्रिटी गए। तभी से दोनों के दिलों में प्यार के फूल खिले और दोनों ने हमेशा-हमेशा के लिए एक होने का फैसला ले लिया। अब दीप्ती मिसेज तलपड़े बन गईं हैं।
तस्वीरों में देखें, इन 12 बॉलीवुड सेलेब्स ने बनाया किन नॉन फिल्मी लोगों को अपना हमसफर
इमरान खान :यूं तो इमरान खान की बहुत ज्यादा फिल्में तरक्की की राह पर आगे नहीं बढ़ सकीं। इसके बावजूद इनकी फैन फॉलोविंग हमेशा से ही अच्छी रही है। इमरान ने फिल्म जगत से बाहर लेकिन मीडिया से जुड़ी हस्ती को ही अपना हमसफर बनाया। इन्होंने नेटवर्क 18 ग्रुप की पूर्व एक्जेक्यूटिव डायरेक्टर वंदना मलिक के साथ शादी रचाई।
शाहरुख खान :बॉलीवुड के किंग खान की फिल्मों से ज्यादा तो उनके प्रेम प्रसंग की चर्चा रही है। बॉलीवुड में अपना कॅरियर शुरू करने से पहले ही मुंबई की सड़कों पर इन्हें प्यार हो गया एक प्यारी सी लड़की से। मालूम करने पर मालूम पड़ा कि उनका नाम गौरी चिब्बा है। वह हिंदू हैं। यहां से शुरू हो गया इनके प्रेम का सफर। उसके बाद काफी उतार-चढ़ाव व मशक्कत के बाद शाहरुख ने गौरी के परिवार को अपनी शादी के लिए राजी कर लिया। 1991 में दोनों की शादी हो गई और अब तीन बच्चों के साथ दोनों अपने वैवाहिक जीवन में बेहद खुश हैं।
विवेक ओबरॉय :बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय के साथ अफेयर को लेकर लंबे समय तक चर्चा में रहने वाले विवेक जब अकेले हुए, तो उनका हाथ थामा एक नॉन फिल्मी लड़की प्रियंका अल्वा ने। प्रियंका नॉन फिल्मी जरूर हैं, लेकिन वह कर्नाटक के मंत्री जीवाराज अल्वा की बेटी हैं। दोनों ने 2010, अक्टूबर में बेंगलुरु में शादी कर ली।
सुनील शेट्टी :90 के बेहतरीन एक्शन हीरो सुनील शेट्टी के साथ भी समय-समय पर कई एक्ट्रेसेस का नाम जुड़ा, लेकिन इन्हें तो प्यार था एक फैश्ान डिजाइनर से। सुनील शेट्टी ने इस फैशन डिजाइनर माना शेट्टी से शादी की। बता दें कि माना फैशन डिजाइनर होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी है। दोनों अपने वैवाहिक जीवन में बेहद खुश और संतुष्ट हैं।
जॉन अब्राहम : बॉलीवुड में एंट्री के बाद से एक्टर जॉन अब्राहम के अफेयर की चर्चा लंबे समय तक एक्ट्रेस बिपाशा बासु के साथ चलती रही। बीच में ये भी खबर आई कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं, लेकिन तभी अचानक दोनों में ब्रेकअप हो गया। इसके बाद जॉन ने एक NRI से शादी कर ली। इनका नाम है प्रिया रुनचुल। प्रिया USA में वित्तीय विश्लेषक और निवेश बैंकर हैं। अब फिलहाल वह जॉन के साथ हैं।
परिजाद ज़ोराबेन :बॉलीवुड एक्ट्रेस पारिजाद ने 2006 में शादी की बोमन ईरानी से। अरे नहीं, ये बॉलीवुड के अपने बोमन ईरानी नहीं हैं। ये बोमन तो हैं कंस्ट्रक्शन टायकून। फिल्मी सफर पर आगे बढ़ते-बढ़ते परिजाद को प्यार हो गया बोमन से और इन्होंने इनको शामिल कर लिया अपने जीवन के सफर में हमसफर के रूप में।
आर माधवन :पर्दे पर भले ही बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने हाल ही में मनु शर्मा बनकर तनूजा शर्मा से शादी की हो, लेकिन असल जिंदगी में इनकी हमसफर कोई और ही हैं। इनकी हमसफर का नाम है सरिता बिरजे। वह दौर था 90 का जब माधवन सरिता से मिले थे। सरिता उस समय एयरहोस्टेस थीं। माधवन उन दिनों पब्लिक स्पीकिंग पढ़ाते थे और सरिता उनकी स्टूडेंट थीं। उसी दौरान दोनों ने एक दूसरे को देखा और प्यार हो गया। कुछ दिनों बाद दोनों ने एकदूसरे से शादी कर ली। है न रियल लाइफ की ये कहानी भी बेहतरीन।
इमरान हाशमी :बॉलीवुड में सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान हाशमी ने बड़े पर्दे पर बहुत सी एक्ट्रेसेस के साथ जबरदस्त रोमांस किया है। इनमें से कई के साथ इनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया, लेकिन असल जिंदगी के लिए इमरान के हमेशा से ही कुछ और ही प्लान रहे हैं। असल जिंदगी में इन्हें पर्दे की कोई तड़कती-भड़कती अभिनेत्री नहीं, बल्कि एक साधारण सी स्कूल टीचर पसंद आई। इमरान को पसंद आने वाली इस स्कूल टीचर का नाम है परवीन साहनी। छह साल परवीन को डेट करने के बाद 2014 में इन्होंने उनसे शादी कर ली।
आयुष्मान खुराना :बॉलीवुड में बतौर सिंगर और फिर बतौर एक्टर कदम रखने वाले फिल्म 'बिक्की डोनर' के स्टार आयुष्मान को कइयों ने पसंद किया। उन्हें अपना हमसफर बनाना चाहा, लेकिन उन्होंने तो अपना हमसफर बचपन में ही चुन लिया था। आयुष्मान ने अपनी बचपन की दोस्त ताहिरा कश्यप का हाथ हमेशा-हमेशा के लिए थाम लिया और उनसे शादी कर ली। कॉलेज के दिनों में दोनों साथ में ही फिजिक्स की ट्यूशन लिया करते थे और दोनों आपस में बहुत प्यार करते थे।
माधुरी दीक्षित :बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित। कभी इनकी जोड़ी अनिल कपूर के साथ फिट बैठाई गई, तो कभी ऋषि कपूर के साथ। इन सबसे इतर माधुरी को कुछ और ही पसंद था। असल जिंदगी में इनका दिल चुराया लॉस एंजेलिस के दिल के सर्जन डॉक्टर श्रीराम नेने ने। 1999 में माधुरी दीक्षित से वह माधुरी दीक्ष्रित नेने बन गईं। उसके बाद अपने पिया की होकर माधुरी मुंबई और अपने फैन्स को छोड़कर US चली गईं। उसके बाद 2011 में वह फिर वापस लौंटी मायानगरी में और एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी।
कुनाल रॉय कपूर :बॉलीवुड एक्टर कुनाल रॉय कपूर ने 2005 में अपनी स्कूल फ्रेंड शायोंती साल्वी संग सात फेरे लिए और बंध गए शादी के बंधन में। शादी से पहले शायोंती इंटीरियर डिजाइनर थीं और अब सेरेमिक आर्टिस्ट हैं। इन दोनों की जोड़ी भी आपस में काफी खुश और संतुष्ट है।