सरदार सिंह: भारतीय हॉकी टीम के कैप्टन सरदार सिंह पर एक यूके की महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला का नाम एशपाल कौर भोगल है जो ब्रिटिश की अंडर-19 की खिलाड़ी रह चुकि हैं। महिला का कहना है कि सरदार सिंह ने उनसे 2014 में सगाई की थी, जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई। उनका यह भी कहना है कि सरदार सिंह ने उनपर दबाव डाला कि वह इस बच्चे को अबॉर्ट करा दें। इसके लिए सरदार सिंह ने उनको बहुत मारा भी था। वहीं सरदार सिंह इन सारे आरोपों को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है की वह इस महिला को नहीं जानते, लेकिन उनके साथी खिलाडि़यों का कहना है कि उन्होंने कई बार दोनों को साथ देखा है। फिलहाल पंजाब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्स स्कैंडल में फंसे ये खिलाड़ी
वेने रोने: यह मीडिया में चला बहुत ही चर्चित टॉपिक था। फुटबॉल प्लेयर वेने रोने ने अपनी वाइफ की प्रेग्नेंसी के दौरान 4 महीने के लिए जेनी थॉम्पसन नाम की एक प्रोस्टीट्यूट को हायर किया था, जिसको वो हर सेशन के लिए 1500 डॉलर देते थे।
कोबे ब्रेयांट: यह एनबीए प्लेयर 2003 के सबसे बड़े स्कैंडल का हिस्सा थे। इन पर 19 वर्षीय होटल स्टाफ गर्ल ने आरोप लगाया था कि कोबे ब्रेयांट ने उनका कई दिनों तक यौन शोषण किया था। इस केस को दबाने के लिए 200,000 डॉलर खर्च किए गए थे।
फ्रैंक रिबेरी और करीम बेंजेमा: इन फ्रेंच प्लेयर्स पर 2010 में आरोप लगा कि उन्होंने एक 17 साल की पैरिस हूकर के साथ जबरदस्ती सेक्स किया था। हालांकि जांच के बाद इन आरोपों को गलत बताया गया।
टोनी पार्कर: सैन एंटीनो के प्लेयर टोनी ने अपनी वाइफ और हॉलीवुड ऐक्ट्रेस ईवा लोनगोरीया को धोखा दिया था। टोनी का अपने टीम मेट ब्रेंट बैरी की वाइफ एरिन के साथ अफेयर था। ईवा ने अपने रिश्ते को बचाने की खूब कोशिश की, पर सब नाकाम रही और उनका डाइवोर्स हो गया।
टाइगर वुड्स: इस फेमस गोल्फ प्लेयर पर 2009 में नाइट क्लब मैनेजर रेचल के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर होने का आरोप लगा था। कुछ दिन बाद कुछ और महिलाएं सामने आई और उन्होंने भी टाइगर वुड्स के साथ अफेयर की बात कहीं। टाइगर ने इन सारे अफेयर्स को कबूला, जिसके बाद उनकी पत्नी ने उनको डाइवोर्स दे दिया।