थाईलैंड के ग्रांड पैलेस की खूबसूरती से कहीं ज्यादा खूबसूरत दिख रहा है चंद्रमा अपने सुपर मून अवतार में। इसकी चमक तो शहर की रोशनी को मात दे रही है।
2/10
समंदर में पानी के जहाज के ऊपर दिखता सुपरमून पर छाया ग्रहण काफी रहस्य भरा महसूस होता है। यह नजारा अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के पास का है।
3/10
स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के साए में दिखता सुपर चंद्रग्रहण का नजारा वाकई लाजवाब है।
4/10
अपना चंद्रमा इतना लाल तो आपने शायद ही कभी देखा होगा। चंद्रमा के इस रूप को ही ब्लडमून कहा जाता है। ऐसा नजारा सालों में कभी देखने को मिलता है। जब चांद पूरी तरह से धरती की छाया के भीतर होता है और धरती के वायुमंडल में बिखरी सूर्य की छाया रिफ्लेक्ट होकर चांद पर गिरती है तो चांद और भी ज्यादा लाल हो जाता है।
5/10
इस नजारे को देखकर तो ऐसा लगता है कि एक बोइंट जंबो जेट प्लेन चांद को उठाकर अपने साथ कहीं और लिए जा रहा है। ये नजारा चंद्रग्रहण से ठीक पहले का है।
6/10
सुपर मून पर ग्रहण के इस अनोखे नजारे को देखने के लिए दुनिया भर में लोग काफी उत्साहित रहे। हॉंगकॉंग में लोग टेलीस्कोप से चंद्रग्रहण का ये खास द्रश्य देखने में जुटे रहे।
7/10
इस तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि किसी ने अपनी हथेली से सूरज के प्रकाश को ढक लिया है। आज के दिन चंद्र ग्रहण के दौरान दुनिया को चांद के कई रंग देखने को मिले हैं।
8/10
हाई जूम टेलीस्कोप से ली गई चांद की इस तस्वीर में धरती की छाया को साफ देखा जा सकता है।
9/10
जापान की एक हाईराइज बिल्डिंग के नजदीक चंद्र ग्रहण का नजारा बहुत ही रोमांचक नजारा पेश कर रहा है।
10/10
इजरायल की राजधानी येरूशलम में ऊँची ऊॅंची बिल्डिंगों के पीछे से उगता सुपर मून और उसकी अथाह रोशनी देखकर ऐसा लग रहा है कि चंद्रमा आज अपनी धरती के गले लग जाता चाहता है।
About The Gallery
आज पूरी दुनिया जो नजारा देख रही है, वो अपने आप में शायद सबसे अनोखा है। सालों बाद 31 जनवरी 2018 को तीन खगोलीय घटनाएं एक साथ एक समय पर घट रही हैं - ब्लडमून, सुपरमून, और ब्लूमून। चंद्रमा के इन तीन अद्भुत रूपों को निहारने के साथ ही लोग चंद्र ग्रहण देखकर कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड हैं। सबसे ज्यादा चमकते इस सुपर मून पर ग्रहण को देखकर दुनिया भर मे लोग अंतरिक्ष की इस अनोखी घटना के साक्षी बने। विश्व के अलग अलग हिस्सों में चंद्र ग्रहण का नजारा इतना खूबसूरत था, जिसे देखे बिना काम नहीं चलेगा। तो देखिए चंद्र ग्रहण की 10 सबसे बेहतरीन तस्वीरें।