Charlie Chaplin- सबसे कम उम्र में विता बनने का खिताब चार्ली चैपलिन के नाम है। अपने सबसे छोटे बेटे Christopher James के पिता चार्ली 73 साल की उम्र में बने थे। उन्होंने अपने से 36 साल छोटी लड़की Oona O'Neil से शादी की थी। उस समय Oona O'Neil की उम्र मात्र 18 साल थी।
ये 10 सेलेब्स् बुढ़ापे में बने पिता
Robert DeNiro- रोबर्ट की उम्र 68 साल थी जब 2011 में उन्होंने और उनकी दूसरी पत्नी Grace Hightower ने अपनी बेटी Helen Grace का इस दुनिया में वेलकम किया था। बता दें कि रोबर्ट की बेटी का जन्म सरोगेसी द्वारा हुआ था।
Pablo Picasso- आपको पता है कि 68 साल की उम्र में पिकासो अपने चौथे बेटे पलोमा के पिता बने थे।
Steve Martin- आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे की 2013 में 67 साल की उम्र में मार्टिन पहली बार पिता बने थे।
Clint Eastwood- क्लिंट की उम्र 66 साल थी जब उनकी दूसरी पत्नी Dina Ruiz ने 1996 में बेटी मोरगन को जन्म दिया था। मोरगन क्लिंट की सांतवी बच्ची है।
Larry King- लैरी का नाम उन तमाम लोगों में शामिल है जिनकी एक नहीं बल्िक कई पत्नियां हैं। उनकी अब तक आठ पत्नियां रह चुकी हैं। लैरी जब 66 साल के थे तब उनकी पत्नी Shawn Southwick ने बेटे कैनन को जन्म देकर उनको पिता बनने का सुख दिया था।
Nick Nolte- निक को 66 साल की उम्र में बेटी साफी का पिता बनने का सुख मिला था।
Hugh Hefner- हेफनर की उम्र 65 साल थी जब वो अपने बेटे कूपर के पिता बने थे। कूपर का जन्म 1991 में हुआ था।
Rod Stewart- इस लिस्ट में रोड का नाम भी शामिल है। रोड जहां पहले बच्चे के पिता 19 साल की उम्र में बने वहीं 60 साल की उम्र में उन्होंने सांतवें बेटे के पिता बनने का रिकार्ड बनाया।
Michael Douglas- माइकल और उनकी पत्नी कैथेरीन ने 2003 में अपने दूसरे बच्चे Carys Zeta का वेलकम किया था। जब माइकल अपने दूसरे बच्चे के पिता बने थे तब उनकी उम्र 59 साल थी।