A380 In-Flight Kitchen- ये रेस्टोरेंट बना है Taipei, Taiwan में जिसका इंटीरियर ऐसा लगता है मानो आप किसी हवाईजहाज में बैठकर खाना खा रहें हो। यहां तक की इस रेस्टोरेंट के सभी कर्मचारी फ्लाइट अटेंडर की तरह ही कपड़ें पहने रहते है और लोगों को खाना सर्व करते हैं।
वॉशरूम या रेस्टोरेंट! देखें दुनिया के अजीबोगरीब रेस्टोरेंट्स
Fortezza Medicea Restaurant- Volterra, Italy का ये रेस्टोरेंट सबसे चर्चित रेस्टोरेंट है। इसका इंटीरियर जेल जैसा बनाया गया है। यहां ऐसा महसूस होता है जैसे आप रेस्टोरेंट में नहीं बल्कि किसी जेल में बैठकर खाना खा रहे हो।
Modern Toilet- Taipei, Taiwan में ये टॉयलेट थीम रेस्टोरेंट इस कदर चल पड़ा है कि इसकी कई शाखाएं ताइवान में खुल गई है। ये थोड़ा ज्यादा अजीब है लेकिहन फिर भी लोगों को ये खूब पसंद आता है। आपको पता है यहां पर ड्रिंक्स छोटे-छोटे यूरिनल्स में दी जाती है।
Medieval Times- Kissimmee, Florida में बने इस रेस्टोरेंट का लुक बिल्कुल महल जैसा है। इसकी कुल 9 शाखाएं पूरे यूएस और कनाडा़ में खुल गई है। रॉयल लुक में बना ये रेस्टोरेंट लोगों का बेहद पसंदीदा स्पॉट है।
Clinic- Singapore में बने इस रेस्टोरेंट को देखकर ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे की आप यहां खाना खाने आए हो या डॉक्टर को दिखाने। इसका इंटीरियर एकदम हॉस्पिटल की तरह ही है।
Christon Cafe- Tokyo का ये रेस्टोरेंट कैथोलिक चर्च से हुबहु मिलता है। इसमें वर्जिन मैरी की बड़ी सी मूर्ति लगी हुई है एवं जीसस क्राइस्ट की पेंटिंग भी चारो तरफ दिवार पर लटकी हुई हैं।
Neko JaLaLa- अगर आप पालतू बिल्लियों के हैं दिवाने तो टोक्यो में बना ये रेस्टोरेंट आपके लिए ही है। यहां पर आप कॉफी और टी मेन्यू के साथ-साथ यहां पर रह रहीं आठ बिल्लियों के साथ खेल भी सकती हैं।