बेखुदी: 1992 में रिलीज हुई इस लव स्टोरी में काजोल ने अपना डेब्यू किया था, जो आज के दौर की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस मानी जाती हैं। इसी फिल्म में उनके ऑपोजिट काम करने वाले कमल सदाना ने भी अपना डेब्यू एक न्यू कमर के तौर पर किया था। वह फिल्म मेकर ब्रिज सदाना के बेटे हैं।
इन फिल्मों से किया इन मशहूर सेलेब्स् ने डेब्यू
राजा की आएगी बारात: 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में रानी मुखर्जी और लेजेंडरी एक्टर अमजद खान के बेटे शदाब खान ने एक लीड जोड़ी के तौर पर अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक रेप विक्टम का किरदार निभाया था, जिसको कोर्ट के ऑडर के चलते अपने रेपिस्ट से ही शादी करनी पड़ी थी।
पेंटर बाबू: ये फिल्म कुछ खास काम नहीं कर पाई, लेकिन इस फिल्म से बेहतरीन कलाकार मीनाक्षी शेशद्री और राजीव गोस्वामी ने अपना डेब्यू किया था।
फासले: 1985 में यश राज बैनर के तले रिलीज हुई इस फिल्म में बहुत बड़ा स्टार कास्ट था। इस स्टार कास्ट में सुनील दत्त, रेखा, फारूख शेख और दीप्ती नवल जैसे मशहूर कनाकार शामिल थे। इसी फिल्म से फरहा नाज और महेंद्र कपूर के बेटे रोहन कपूर ने अपना डेब्यू किया था।
जवानी: 1984 में रिलीज हुई ये फिल्म आज भी लोगों को याद है। इस बेमिसाल फिल्म में नीलम कोठारी और करन शाह ने अपना डेब्यू किया था।
सलतनत: मुकुल आनंद की इस मल्टी स्टारर फिल्म में बेबाक एक्टर जुही चावला और शशी कपूर के बेटे करन कपूर ने लीड जोड़ी के तौर पर अपना डेब्यू किया था।
लव इन शिमला: 1960 की इस म्यूजिकल और ह्यूमर सी भरी फिल्म में अपने समय की सक्सेसफुल हिरोइन रह चुकि साधना ने अपना डेब्यू किया था। इनके ऑपिजट कास्ट हुए एक्टर जोय मुखर्जी ने भी अपना डेब्यू इसी फिल्म से किया था।
गीत गाया पत्थरों ने: लेजेंडरी डायरेक्टर वी शांताराम द्वारा बनाई गई इस फिल्म में मशहूर एक्टर जीतेंद्र ने अपना डेब्यू किया था।
सावन भादों: 1970 की इस ड्रामा से भरी फिल्म में बॉलीवुड की डिवा मानी जाने वाली रेखा ने अपना डेब्यू एक लीड एक्टर के तौर पर किया था। इसमें एफटीआईआई के गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके नवीन निसकोल ने भी अपना डेब्यू किया था।