रांची में वोट करने के बाद झारखंड के गवर्नर डॉ सैयद अहमद.
These too casted their votes
अपने परिजनों का सहारा लेकर वोट करने जातीं 107 साल की साबिरा खातून. साबिरा खातून झारखंड के गवर्नर डॉ सैयद अहमद की मां हैं.
थर्सडे को वोट करने के बाद अपनी वाइफ कल्पना सोरेन के साथ झारखंड के चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन.
अपनी वाइफ नेहा महतो के साथ वोट करने जाते झारखंड के एक्स डिप्टी सीएम व रांची सीट से आजसू के कैंडीडेट सुदेश महतो.
वोट देने के बाद स्याही लगी अपनी उंगली दिखाते कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो.
झारखंड में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की ब्रांड एम्बेसडर और इंटरनेशनल आर्चर दीपिका कुमारी ने पहली बार किया वोट. हालांकि, वोटिंग से एक सप्ताह पहले आई नेक्स्ट से हुई बातचीत में दीपिका ने कहा था कि वह जमशेदपुर में प्रैक्टिस में बिजी हैं, इसलिए उनके पास टाइम नहीं है, जिसके कारण वह रांची आकर वोट नहीं कर पाएंगी.
वोट करने के बाद रांची सीट से कांग्रेस के कैंडीडेट सुबोधकांत सहाय अपनी वाइफ रेखा सहाय के साथ.
वोट करने के लिए यह बीमार महिला अपने परिजन की गोद में पहुंची पोलिंग बूथ पर.
अपने परिजनों का सहारा लेकर वोट करने पोलिंग बूथ पर पहुंचीं यह बुजुर्ग महिला.
यह हैं जगदीश सिंह जग्गू (राइट). इनके दोनों हाथ नहीं है, फिर भी यह पोलिंग बूथ पर गए और वोट किया.
107 साल की इस बुजुर्ग महिला इस तरह पहुंची पोलिंग बूथ पर और किया वोट.
रांची के कडरू स्थित उर्दू स्कूल में बनाए गए पोलिंग बूथ पर बैसाखी के सहारे पहुंचे इस फिजिकली चैलेंज्ड युवक ने भी किया वोट.