शहर चुनें close

ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कारें

10 photos    |   Updated Date: Mon, 27 Jun 2016 14:19:41 (IST)
1/ 10ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कारें
ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कारें

1- कोएनिग्सेग सीसीएक्सआर त्रेविता इसे बनाने वालों ने इसे भविष्य की कार बताया है। 1004 हॉर्सपावर तक की क्षमता वाली इस कार को दुनिया की सबसे महंगी कार माना जाता है. यह सिर्फ 2.9 सेकंड्स में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी मैक्सिमम स्पीड है 410 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस शानदार कार की कीमत 48 लाख डॉलर है।

2/ 10ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कारें
ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कारें

2- लैंबॉर्गिनी वेनेनो लैंबॉर्गिनी कार की 50वीं सालगिरह के मौके पर यह कार बनाई गई थी। रफ्तार की जादूगर यह कार 354 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सड़क पर दौड़ती हुई हवा को भी पीछे छोड़ देती है। रफ्तार के इस जादूगर की कीमत 45 लाख डॉलर है।

3/ 10ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कारें
ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कारें

3- डबल्यू मोटर्स लाइकान हाइपरस्पोर्टविन डीजल की सुपरहिट हॉलीवुड फिल्‍म फास्‍ट एंड फ्यूरियस 7 में आप ने इस कार को देखा होगा। इस कार के बल्ब को हीरों से सजाया गया है। कारों की सीटों पर सोने की परत चढाई गई हैं। इस कार की कीमत 34 लाख डॉलर है।

4/ 10ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कारें
ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कारें

4- बुगाटी शिरोनरफ्तार और खूबसूरती का बेजोड़ संगम है शिरोन। शिरोन की खास बात है इसका 8 लीटर का शानदार इंजन है जिसमें 16 सिलिंडर लगे हुए हैं। इन सिलेंडरों से कार को 1,500 हॉर्सपावर की ताकत मिलती है। इस कार को अपना बनाने के लिए 25 लाख डॉलर की रकम होनी चाहिए।

5/ 10ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कारें
ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कारें

10- लैंबॉर्गिनी एलपी 770-4 लैंबॉर्गिनी के संस्थापक फेरुचियो लैंबॉर्गिनी अगर जिंदा होते तो इस साल वह अपनी जिंदगी के 100 साल पूरे कर लेते। उन्हें अपनी कंपनी की इस कार पर फख्र होता। यह दुनिया की दसवीं सबसे महंगी कार है। इसकी कीमत 19 लाख डॉलर है। इसका इंजन 6.5 लीटर का है जो कार को 770 हॉर्सपावर देता है।

6/ 10ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कारें
ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कारें

6- पगानी हुआयरा बीसी हवा के देवता के नाम पर इस कार का नाम पगानी हुआयरा बीसी रखा गया है। इस कार को इसी साल जेनेवा मोटर शो में पेश किया गया था। इसका इंजन 730 हॉर्सपावर का है। कार की कीमत 26 लाख डॉलर है।

7/ 10ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कारें
ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कारें

7- बुगाटी वेयरॉन विवेरेकार विशेषज्ञ बुगाटी वेयरॉन विवेरे नाम की इस कार को कला का एक बेहतरीन नमूना बताते हैं। इस कार में 1001 पीएस यानि 736 किलोवाट की ताकत है। जो पल भर में हवा से बात करने लगती है। इस कार की कीमत 34 लाख डॉलर है।

8/ 10ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कारें
ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कारें

8- कोएनिग्सेग वनकोएनिग्सेग वन ण्‍क लिमि़टेड एडिशन कार है। जो रफ्तार और लग्‍ज्‍यूरियस का बेजोड़ नमूना है। यह दुनिया की सबसे तेज कार भी है। फॉर्मूला-वन कारों की सारी खूबियां इसमें मौजूद हैं। इस कार को अपने घर की पार्किंग की शान बनाने के लिए आप की जेब में 20 लाख डॉलर की रकम होनी चाहिए।

9/ 10ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कारें
ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कारें

9- कोएनिग्सेग रेगेरा कोएनिग्सेग रेगेरा में 5.0 लीटर के साथ ट्विन इंजन की ताकत 1,500 हॉर्स पावर्स है। इस शानदार कार का वजन 1,470 किलोग्राम है। रेगेरा 0 से 300 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड सिर्फ 10.9 सेकंड्स में हासिल कर सकती है। इसकी कीमत 20 लाख डॉलर है।

10/ 10ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कारें
ये हैं दुनिया की सबसे महंगी कारें

5- फेरारी एफ60 अमेरिका अमेरिका में फेरारी के 60 साल पूरे होने पर कंपनी ने सिर्फ 10 एफ60 कारें बनाईं हैं। इस कार का रंग अमेरिकी झंडे से लिया गया है। इस शान की सवारी को खरीदने के लिए 25 लाख डॉलर आप की जेब में होने चाहिए।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK