कैसे हुआ हादसा
लैडिंग के वक्त अचानक विमान रनवे पर दौड़ते हुए डिस्बैलेन्स हो गया और रनवे से बाहर दौड़ने लगा। विमान जोर से हिल रहा था और पायलट ने अब तक उस पर अपना काबू खो दिया था। इसके बाद विमान काला सागर के तट पर लटक गया और समुद्र में जाते-जाते बचा। ये हादसा ट्रेबजॉन शहर स्थित काला सागर के नजदीक हुआ। यात्रियों से भरे इस विमान में दुर्घटना होने के बावजूद किसी को कुछ नहीं हुआ। सभी यात्री सहित पायलट और कैबिन क्रू सेफ हैं। इस घटना के वीडियो और फोटो खूब वायरल हो रहे हैं।

 

 

 

पीडि़ता का अनुभव
इस घटना की पीडि़ता एक महिला ने अपनी आपबीती सुनाई। महिला ने बताया कि अचानक प्लेन जोर से हिलने लगा और लोग घबरा कर चीखने-चिल्लाने लगे। हम सभी यात्रियों को प्लेन के पीछे के दरवाजे से जल्दी-जल्दी निकलने को कहा गया। उस समय लगा जैसे मौत निशचित है। प्लेन नीचे की तरफ गिर रहा था और हम सबने जीने की उम्मीद छोड़ दी थी।

International News inextlive from World News Desk