बीमारी का प्रकोप
बीबीसी के शो प्लैनेट अर्थ-2 काफी चर्चा में रहता है। ऐसे में इस शो के आगामी रविवार वाले एपिसोड के लिए कजाकिस्तान में शूटिंग चल रही थी। शो के इस ग्रासलैंड एपिसोड में मैदानी इलाकों वाले जानवरों को दिखाया जाना है। ऐसे में क्रू मेंबर्स को एक बड़ा हैरान करने वाला मामला देखने को मिला है। यहां पर तीन दिन में करीब  1.5 लाख हिरणों की मौत हुई। क्रू मेंबर्स ने देखा कि यहां पर करीब हजारों की संख्या में हिरणों ने एक साथ बच्चों को जन्म दिया था। इसके बाद अचानक से यहां पर किसी बीमारी का प्रकोप होता है। बीमारी हिरणों के झुंड़ो में काफी तेजी से फैलती है और देखते ही देखते लाखों हिरणों को अपनी चपेट में ले लेती है। इसके बाद यहां पर करीब 1.5 लाख हिरणों की मौत हो जाती है।

देखते ही देखते मर गए 1.5 लाख हिरण

कोई छोटी बात नही

वहीं इस संबंध में प्रोड्यूसर सी. हंटर का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में हिरणों का मरना कोई छोटी बात नही है। यह प्राकृतिक तबाही के साथ ही मैदानी इलाकों के जानवरों के हालातों का भी उदाहरण है। यहां पर पता नहीं हर दिन कितने जानवरों के साथ यह होता हो। इसका उन्हें गहरा दुख भी है। लोग इस एपिशोड को इस रविवार की रात को देख सकेंगे। वहीं इतनी बड़ी संख्या में हिरणों की मौत की खबर को सुनकर लोग हैरान हैं। लोगों के मन में उनकी मौत को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। बतादें कि बीबीसी का यह प्लैनेट अर्थ-2 शो काफी लोकप्रिय है। इसमें वाइल्ड लाइफ को बेहद करीब से दिखाया जाता है।

International News inextlive from World News Desk

 

International News inextlive from World News Desk