- बर्रा में छत पर चल रही थी प्लास्टिक आटो पार्ट बनाने की फैक्ट्री, आग से कर्मचारी झुलसा

- समय रहते काबू की गई आग बड़ा हादसा टला

KANPUR: बर्रा में शनिवार शाम को घर के ऊपर चल रही प्लास्टिक आटो पार्ट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। शार्ट सर्किट से लगी इस आग ने जल्दी ही पूरी फैक्ट्री को चपेट में लिया। आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आस पास के लोग घर खाली कर बाहर निकल आए। दमकल की आधा दर्जन गाडि़यों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया जिससे बड़ा हादसा टल गया।

छत पर चल रही थी अवैध्ा फैक्ट्री

बर्रा-8 सी ब्लॉक निवासी मनोज तिवारी के घर की छत पर प्लास्टिक के आटो पार्ट्स बनाने की फैक्ट्री काफी समय से चल रही थी। शनिवार शाम को कर्मचारी ओमप्रकाश वाइजर पेटिंग का काम कर रहा था इसी दौरान शार्ट सर्किट से आग भड़क उठी। आग ने फौरन ही पूरी फैक्ट्री में फैल गई। इस दौरान ओमप्रकाश गंभीर रुप से झुलस गया। इलाकाई लोगों ने उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए भेजा।

आसपास फैल सकती थी आग

जितनी तेजी से आग फैली वह आस पास के घरों को अपनी चपेट में ले सकती थी। दहशत में आए आस पड़ोस के लोगों ने अपने घर खाली कर दिए थे और दमकल को सूचना देकर खुद भी आग बुझाने में जुट गए। आग पर काबू करने के लिए दमकल की आधा दर्जन से ज्यादा गाडि़यां मौके पर पहुंची घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।