RANCHI : रिम्स के टेलीमेडिसीन डिपार्टमेंट के काफ्रेंस हाल में आयोजित प्लास्टिक सर्जन ऑफ इंडिया, बिहार-झारखंड के वार्षिक सम्मेलन का समापन हो गया। इस दौरान देशभर से आए प्लास्टिक सर्जनों ने अपने अनुभव साझा किए। डॉक्टरों ने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में एक ही बात आती है कि यह काफी महंगा होगा। पर राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर है कि अब तीनों मेडिकल कालेजों में प्लास्टिक सर्जरी सेंटर खोला जाएगा। जहां मरीजों की मुफ्त में प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। साथ ही लोगों के बीच अवेयरनेस की भी जरूरत है। क्योंकि ग्रामीण इलाकों के लोगों की इसकी जानकारी नहीं होती है और वे अपना इलाज नहीं करा पाते है।

कॉस्मेटिक सर्जरी और रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी का मिलेगा बेनेफिट

एक्सपीरियंस शेयर करने के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि ज्यादातर लोग प्लास्टिक सर्जरी को कॉस्मेटिक सर्जरी ही समझते है। जो चेहरे को सुंदर बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन इसके अलावा रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी भी होती है। जिसमें आग से जल गए या एक्सीडेंट में हड्डियां टूट जाने के बाद शरीर के अंगों को ट्रांसप्लांट कर जख्मों को भरा जाता है और इंसान के अंगों को इस तरह बना दिया जाता है कि वह ठीक से काम कर सके। वहीं बर्थ से कुछ लोगों के कटे होठ, डैमेज बॉडी पा‌र्ट्स का भी इलाज रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी से किया जा सकेगा।

क्या कहते है सर्जन

इस तरह के सर्जरी सेंटर खुल जाने से राज्य के लोगों को प्लास्टिक सर्जरी के लिए कहीं जाना नहीं पड़ेगा। यहां के लोगों को यह सुविधा मुफ्त में मिलेगी। इसे बढ़ावा देने के लिए लोकल लेवल पर अवेयरनेस की जरूरत है। बर्थ से ही कुछ बच्चों में सर्जरी से जुड़ी कई तरह की प्रॉब्लम होती है जिन्हें रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से ठीक किया जा सकता है।

डॉ। राज मानस, प्लास्टिक सर्जन, सफदरजंग हॉस्पिटल, दिल्ली

अकसर देखा जाता है कि ग्रामीण इलाकों में बर्न की समस्याएं अधिक होती है। जानकारी के अभाव में लोग प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराते है। चूंकि उन्हें लगता है कि यह सर्जरी काफी महंगी होती है। इसलिए हमलोगों ने सरकार से जल्द डिपार्टमेंट खोलने की मांग की है। जिससे यहां के लोगों को भी प्लास्टिक सर्जरी की सुविधाएं मिल सके।

डॉ। अशोक कुमार सिंह, प्रेसीडेंट, प्लास्टिक सर्जन बिहार-झारखंड

कई बार ऐसा होता है कि एक्सीडेंट में नस और हड़्ियां डैमेज हो जाती है तो उसे रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी के माध्यम से फिर से इस लायक बनाया जाता है ताकि इंसान का बॉडी पार्ट ठीक से काम कर सके। मिडिल क्लास के लोगों के लिए यह अच्छी पहल होगी।

डॉ। वी पी सिन्हा, प्लास्टिक एंड कास्मेटिक सर्जरी क्लिनिक, जमशेदपुर,