आधी रात में है नहाते
ज्यादातर खिलाड़ी बर्फ के पानी से नहाना प्रिफर करते है। सबका कहना है कि इससे उनको आराम मिलता है और साथ ही खेल के दौरान लगी चोटों में भी जल्दी रिकवरी होती है। सुपरस्टार cristiano ronaldo तड़के सुबह 3 बजे बर्फ के पानी से नहाते है। उनको इस पानी से नहाना बेहद पसंद है। ऐसा ही हाल दिल्ली डेयरडेविल्स के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का भी है। इनको भी बर्फ के पानी से नहाना बेहद पसंद है। उनका कहना है कि ये उनको ताजगी देता है और शरीर में एनर्जी भरता है। एकस्पटर्स का मानना है कि बर्फ के पानी से नहाने से थकान में तुरन्त ही राहत मिलती है और शरीर में ताजगी आती है। उनका कहना है कि 2 से 3 डिग्री के तापमान के पानी से नहाने से शरीर में ब्लड़ फ्लो अच्छा होता है और शरीर एक्टिव होता है। यही वजह है कि सारे खिलाड़ी बर्फ के पानी से नहाते है।

सचिन को नहीं पसंद
सचिन भी कभी-कभी बर्फ के पानी से नहाते है, पर उनको इस पानी से नहाना बिलकुल भी पसंद नहीं है। ऐसा ही हाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ब्रेट ली का भी है। उनको भी इस पानी से नहाना बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। ये दोनों खिलाड़ी तब ही बर्फ के पानी से नहाते थे जब उनको लगता था कि उनके शरीर को इसकी बेहद आवश्यकता है। कुछ रिसर्च का मानना है कि बर्फ के पानी से नहाना चाहिए तो कुछ रिसर्च का कहना है कि इससे नसों को नुकसान पहुंचता है इसलिए इस पानी से नहीं नहाना चाहिए।

Health News inextlive from Health Desk

 

inextlive from News Desk