ष्ट॥न्ढ्ढक्चन्स्न् : पीएलएफआई के जोनल कमांडर जिदन गुडि़या का सहयोगी निरल टोपनो पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। निरल को बंदगांव और खूंटी के सशस्त्र बल ने बंदगांव थाना क्षेत्र के गांडेकदाह गांव स्थित उसके घर से गुरूवार को गिरफ्तार किया है। उसके घर से पुलिस ने एक-एक किलो का पीला और सफेद रंग का विस्फोटक पदार्थ, 8 कारतूस, नक्सली वर्दी सेट और एक इन्टेक्स का मोबाइल भी बरामद किया है। शुक्रवार को एसपी नरेन्द्र कुमार सिंह ने चाईबासा में गिरफ्तार नक्सली को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करते हुए यह सारी जानकारी दी।

पुलिस गतिविधि की देता था जानकारी

एसपी ने बताया कि निरल हार्डकोर नक्सली जिदन गुडि़या के लिए काम करता है। वह पुलिस की गतिविधि की सूचना पीएलएफआई को देता था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंदगांव थाना क्षेत्र के गाडेकदाह गांव में एक घर में विस्फोटक समेत अन्य सामग्री छिपा कर रखी गयी है। इसके सत्यापन के लिए बंदगांव थाना प्रभारी, सशस्त्र बल और खूंटी के सशस्त्र बल की एक संयुक्त टीम गठित की गयी। उक्त टीम ने जब निरल के घर पर छापा मारा तो वहां से उक्त सामग्री बरामद हो गयी। पूछताछ करने पर निरल ने बताया कि विस्फोटक समेत सभी सामग्री को जोनल कमांडर जिदन गुडि़या एवं एरिया कमांडर शनिचर सुरीन के कहने पर रखा था। उक्त सामानों को पुलिस को जान-माल की क्षति पहुंचाने के उपयोग में लाने वाला था।

दी कई अहम जानकारी

गिरफ्तार निरल टोपनो ने पीएलएफआई दस्ते के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। करीब 75 सहयोगियों के नाम भी बताए हैं। एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उसके द्वारा दी गई जानकारी की बेसिस पर सभी के बारे में छानबीन की जा रही है। जो भी नक्सली संगठन से जुड़े पाये जायेंगे, सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।