गुवाहाटी में आगाज

आज दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) का शुक्रवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में आगाज होने वाला है। 16 फरवरी तक चलने वाले इन खेलों की पूर्वोत्तर के दो राज्य असम और मेघालय संयुक्त मेजबानी करेंगे। तीसरी बार मेजबानी कर रहे भारत के इस भव्य आयोजन में 23 खेल आयोजित होंगे। जिसमें सैग खेलों में इस बार भारतीय एथलीटो की संख्या अधिक होगी। करीब 500 भारतीय एथलीट हिस्सा लेंगे। वहीं श्रीलंका और पाकिस्तान भी 400 से अधिक एथलीटों इस खेल में भेज रहा है। इसके अलावा सबसे खास बात तो यह है कि इस दौरान पुरुष फुटबॉल समेत 16 खेलों की मेजबानी गुवाहाटी और महिला फुटबॉल समेत छह खेलों की जिम्मेदारी शिलांग को सौंपी गई है।

दो साल के अंतराल पर

इस भव्य आयोजन में आठ देशों श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल, भूटान और अफगानिस्तान के कुल 2672 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान 288 स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इसमें 228 स्वर्ण, इतने ही रजत और 308 कांस्य दांव पर लगे होंगे। बतातें चलें कि यह आयोजन 2012 में होना था, लेकिन लगातार यह टलता जा रहा था। वहीं भारत इसके पहले कोलकाता (1987) और चेन्नई (1995) में इन खेलों की मेजबानी कर चुका है।सैग खेल दो साल के अंतराल पर आयोजित होते हैं। 2010 में बांग्लादेश ने इसकी मेजबानी की थी। जहां भारत ने 528 में 175 पदक जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

inextlive from Sports News Desk