यहां होता है ऐसा
फ्रांस का एक द्वीप है, जिसे Rhea के नाम से जाना जाता है। वैसे भी पर्यटकों के बीच ये द्वीप काफी पसंद किया जाता है। गर्मियों की छुट्टियों में दूर-दूर से लोग यहां घूमने भी आते हैं। यहां की ठंडी हवा, पानी और मौसम पर्यटकों को बहुत ज्यादा पसंद आता है। सिर्फ यही नहीं अब इस जगह पर आने के लिए लोगों को एक और बड़ी वजह मिल गई है। वो है यहां के गधे।

खास प्रजाति है ये गधों की
यहां एक खास प्रजाति के गधे पाए जाते हैं। गधों की इस प्रजाति का नाम है Poitou। दरअसल ये फ्रांस के Poitou नाम की जगह पर पाए जाते हैं, इसलिए इनकी प्रजाति का नाम भी यही पड़ गया। ये गधे आकार में भी बड़े और ज्यादा ताकतवर होते हैं। इसी वजह से इनका इस्तेमाल यहां नमक फैक्ट्री में किया जाता है। ये गधे एक खास तरह का पायजामा पहनते हैं।

पढ़ें इसे भी : ये तोता तो है उस्ताद! 'मरने की एक्टिंग' करने में फिल्म एक्टर्स को भी पीछे छोड़ा

ऐसा है कारण
इनके इस पायजामे को Cadanette कहते हैं। वैसे आपको बता दें कि ये गधे सदियों से यहां ये पायजामे पहनते आ रहे हैं। अब आपको ये भी बता दें कि इनके पायजामे पहनने के पीछे एक बड़ा कारण है। दरअसल आकार और ताकत में बड़े होने के कारण इन गधों का इस्तेमाल यहां नमक फैक्टरी में किया जाता है। इस वजह से इन गधों को Charente Maritime से नमक निकालने के लिए दलदल में उतरना पड़ता है।

पढ़ें इसे भी : जानिये क्यों शख्स ने कंगारू को जड़ा पंच

पर्यटकों की लगने लगी भीड़
इस दलदल में उतरने के बाद इन गधों को कई बार मच्छर और कीडे़ भी काट लेते हैं। इससे इनको काफी तकलीफ भी होती है। इनसे बचाने के लिए इन गधों को पैरों में पायजामा पहनाया जाता है। नमक निकालने के अलावा अब इन गधों का इस्तेमाल यहां पर्यटकों को लुभाने के लिए भी किया जाता है। इसी वजह से अब इन्हें देखने के लिए यहां पर्यटकों की जमकर भीड़ भी लगती है।    

पढ़ें इसे भी : सिगरेट के लिए उसने पेट्रोल पंप जला दिया!

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk