-नटराज के पास ज्वेलरी शॉप में डकैती का प्रयास करने वाला गैंग अरेस्टेड

-घेरेबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया फायर, चार असलहा और दो बाइक बरामद

VARANASI

शहर के पॉश इलाके में लबे रोड मौजूद ज्वेलरी शॉप में डकैती के प्रयास का दुस्साहस दिखाने वाले गैंग के पांच डकैतों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुखबिर की सूचना पर घेरेबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। बदमाशों के पास से चार असलहा और दो बाइक बरामद किया गया। गैंग ने आसपास के जिलों में भी डकैती और हत्या की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस पर झोंका फायर

डकैतों को अपने कार्यालय में मीडिया के सामने लाते हुए एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि सिगरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की डकैतों का गैंग किसी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हैं। पुलिस ने तत्काल घेरेबंदी कर ली। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायर झोंक दिया। इसके बाद भी पुलिस टीम पीछे नहीं हटी और पांच डकैतों को अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तार बदमाश सोनू जायसवाल, चंदन श्रीवास्तव, सचिन जायसवाल, जितेन्द्र विश्वकर्मा और भरत सोनकर हैं। तलाशी में बदमाशों के पास से एक रिवॉल्वर और तीन देसी तमंचा बरामद हुआ। गैंग का सरगना चंदन सोनकर है।

सबकी उड़ गयी थी नींद

ठठेरी बाजार में सराफा कारोबारी के प्रतिष्ठान से करोड़ों की लूट के कुछ दिन बाद ख्8 अप्रैल को असलहों से लैस डकैतों के गैंग ने सिगरा के नटराज सिनेमा के सामने स्थित विश्वनाथ ज्वेलरी शॉप में सुबह धावा बोल दिया। दुकानदार और कर्मचारियों ने विरोध किया तो हमला बोल दिया। दुकान में जमकर तोड़फोड़ किया और दुकानदार गौरव सोनी को मारकर घायल कर दिया था। इस घटना से शहर में हड़कम्प मच गया। सराफा कारोबारी में बेहद नाराजगी रही। पुलिस ने डकैतों की गिरफ्तारी के लिए पूरी ताकत झोंक दी। मुखबिरों को काम पर लगाया। सर्विलांस का सहारा लिया।

खतरनाक है गैंग

पुलिस की गिरफ्त में आया डकैतों का गैंग बेहद खतरनाक है। उसने सिर्फ बनारस ही नहीं आसपास के जिलों में भी आपराधिक वारदात को अंजाम दिया है। चंदन सोनकर, सोनू जायसवाल ने अन्य साथियों के साथ जौनपुर में क्ख् लाख की लूट की थी। चंदवक थाना क्षेत्र में चंदन और आकाश ने दो लोगों की हत्या की थी। जितेन्द्र हुकुलगंज में हत्या के मामले में जेल जा चुका है। एक सप्ताह पहले घोड़ा अस्पताल के पास साइकिल व्यवसायी को लूट के प्रयास में गोली मारने की घटना को चंदन ने साथियों के साथ अंजाम दिया था।