-बहेड़ी पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

-6 अवैध हथियार व हथियार बनाने के उपकरण बरामद, दो गिरफ्तार

BAREILLY: इलेक्शन में अवैध शस्त्रों के इस्तेमाल पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की धरपकड़ जारी है। थर्सडे को बहेड़ी पुलिस ने बडौरा से अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। अवैध शस्त्र बनाने वाला पिता की विरासत को संभाल रहा था। पुलिस ने एक हथियार खरीदने वाले को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 6 निर्मित अवैध हथियार समेत कारतूस व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी के पिता की भी तलाश कर रही है। बहेड़ी पुलिस ने 4 जनवरी को भी अवैध शस्त्र की फैक्ट्री पकड़ी थी। वहीं एसपी रुरल की टीम इलेक्शन को लेकर अब तक 11 अवैध शस्त्र की फैक्ट्री पकड़ चुकी है।

शौक में खरीद ली रायफल

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि एसपी रूरल यमुना प्रसाद के निर्देशन में सीओ बहेड़ी व एसएचओ बहेड़ी की टीम ने बडौरा गांव में छापेमारी की। इस दौरान जयपाल घर के अंदर अवैध शस्त्र की फैक्ट्री चला रहा था। मौके पर अवैध शस्त्र व उपकरण भी थे। जब जयपाल से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने भोजपुर बहेड़ी निवासी इशाक अहमद को 315 बोर की रायफल 7 हजार रुपए में बेची थी। पुलिस ने जिसके बाद इशाक अहमद को गिरफ्तार कर उसके पास से रायफल बरामद कर ली। इशाक ने बताया कि वह खेती करता है। उसने खेत पर रखवाली और शौक के लिए रायफल ख्ारीदी थी।

3 हजार में तमंचा और 7 हजार में बंदूक

पुलिस पूछताछ में जयपाल ने बताया कि वह बरेली के आसपास के जिलों के अलावा उत्तराखंड में अवैध हथियार की सप्लाई करता है। वह तमंचे को 3 हजार रुपए और बंदूक या रायफल को 7 हजार रुपए में बेच देता है। वह स्टेयरिंग पाइप से नाल बनाता था। वह 7 साल पहले भी दो बार अवैध हथियार बेचने व रखने के मामले में जेल जा चुका है।

पिता भी कई बार जा चुका जेल

पुलिस की जांच में आया कि जयपाल का पिता जगदीश भी अवैध शस्त्र बनाने का मास्टरमाइंड है। उसका कई सालों से अवैध शस्त्र बनाने का धंधा है। पिता कई बार जेल जा चुका है लेकिन जेल से छूटने के बाद वह फिर से इसी धंधे में लग जाता है। पिता के बाद अब बेटे जयपाल ने विरासत के तौर पर पूरा धंधा संभाल लिया है। वह भी जेल से वापस आने के बाद फिर से हथियार बनाना शुरू कर देता है।

यह सामान हुआ बरामद

1-315 बोर की देशी रायफल

1-312 बोर की देशी बंदूक

2-312 बोर के तमंचे

2-315 बोर के तमंचे

2-312 बोर के अधबने तमंचे

5-जिंदा कारतूस

इस टीम को मिला इनाम

एसएसपी ने शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाले और रायफल बरामद करने वाली टीम को 5 हजार रुपए का इनाम दिया है। काम करने वाली टीम में एसआई उमेश कुमार यादव, सुपेंद्र मलिक, प्रमोद कुमार चौहान, कांस्टेबल नीलेंद्र यादव, महावीर सिंह, तैय्यब अली, इब्राहिम, रामवीर सिंह और मोहम्मद जबी