-गोलममुरी में छापेमारी कर आ‌र्म्स के साथ 5 क्रिमिनल्स को पुलिस ने किया अरेस्ट

-चोरी की बलेरो पर निकल रहे थे घटना को अंजाम देने

-कार्बाइन के साथ भी होटल में ठहरे थे कुछ सहयोगी

-छापेमारी से पहले ही हुए फरार

द्भड्डद्वह्यद्धद्गस्त्रश्चह्वह्म@द्बठ्ठद्ग3ह्ल सिटी की एक ज्वेलरी शॉप को लूटने की योजना को पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस ने बिष्टुपुर में छापेमारी कर आ‌र्म्स के साथ इंटर स्टेट गैंग के पांच क्रिमिनल्स को अरेस्ट कर लिया, जबकि कुछ भागने में सफल रहे। अरेस्ट किए गए क्रिमिनल्स से पुलिस पूछताछ कर रही है।

गोलमुरी के एक होटल में ठहरे थे

पुलिस को सूचना मिली थी कि इंटर स्टेट गैंग के कुछ मेंबर्स सिटी में बड़ी क्राइम को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इनमें से कुछ पहले से ही गोलमुरी के होटल में भी ठहरे हुए थे। उनके पास कार्बाइन व दूसरे वेपन्स होने की भी पुलिस को जानकारी मिली थी। जब पुलिस ने वहां छापेमारी की तो क्रिमिनल्स वहां से भाग निकले।

पांच को किया अरेस्ट

उधर, पुलिस टीम ने गोलमुरी थाना एरिया स्थित गाराबासा कम्यूनिटी सेंटर में छापेमारी कर 5 क्रिमिनल्स को अरेस्ट कर लिया। इनमें उत्तर प्रदेश के शाहिद खान, रामगढ़ के अमित साह उर्फ केशरी गुप्ता, राजेश सिंह, रांची के नगड़ी निवासी बेंजामिन तिर्की, रांची के बीआरएल गेट निवासी राजेश सिंह और आदित्यपुर निवासी गुड्डू सिंह उर्फ अमित सिंह शामिल हैं। ये सभी चोरी की बलेरो से क्राइम को अंजाम देने सिटी पहुंचे थे। पुलिस ने इनके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल व तीन कंट्री मेड पिस्टल सहित 4 पिस्टल व 8 लाइव का‌िर्ट्रज रिकवर किया है।

रांची, यूपी और मुंबई में भी कर चुके हैं क्राइम

पकड़े गए सभी क्रिमिनल्स ने कंट्री के विभिन्न स्टेट में क्राइम इंसिडेंट्स को अंजाम दिया है और कई बार वे जेल भी जा चुके हैं। अमित साह उर्फ केशरी गुप्ता गिरोह का सरगना है। इसके खिलाफ विभिन्न थाना में 21 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा राजेश सिंह के खिलाफ 10, बेंजामिन तिर्की के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं। सभी कई बार जेल भी जा चुके हैं। गुड्डू सिंह मर्डर व डकैती में वांटेड है तो शाहिद खान रांची, यूपी व मुंबई में भी अपराध की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

किडनैप कर ले चुके हैं फिरौती

केसरी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसपर विभिन्न थानों में किडनैपिंग, आ‌र्म्स एक्ट, रंगदारी व रोड डकैती के मामले दर्ज हैं। वर्ष 2011 में उसके गिरोह ने रामगढ़ के तीन डॉक्टर्स को किडनैप करने के बाद 15-15 लाख रुपए लेने को बाद छोड़ा था। पुलिस सभी मामलों की जानकारी जुटा रही है।

यह इंटर स्टेट गैंग सिटी में एक बड़े बिजनेसमैन के यहां डकैती की योजना बना रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आ‌र्म्स के साथ गिरोह के पांच मेंबर्स को अरेस्ट कर लिया। सभी के खिलाफ पहले से ही विभिन्न पुलिस स्टेशन में कई मामले दर्ज हैं।

-कार्तिक एस, सिटी एसपी, जमशेदपुर