RANCHI : सिमडेगा के केरसई थाना क्षेत्र के बिहाबैल में शनिवार को पुलिस व पहाड़ी चीता अपराधिक संगठन के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें घने जंगल का फायदा उठाकर एरिया कमांडर सिमोन केरकेट्टा अपने साथियों के साथ भागने में सफल रहा। घटना के बाद पुलिस ने जंगल में छापामारी अभियान चलाया, जिसमें सिमोन द्वारा लूटी गई एक बाइक, पिट्ठू तथा अन्य सामग्री बरामद किया गया है। इस संबंध में एसपी राजीव रंजन ने बताया कि बिहाबैल के समीप पहाड़ी चीता के नए एरिया कमांडर सिमोन केरकेट्टा जो ओडि़शा निवासी के अपने साथियों के साथ आने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर थाना प्रभारी सुभाष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस को देख सिमोन ने पुलिस पर फाय¨रग की और बाइक से भागने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग करने के दौरान वह बाइक से गिर गया। हालांकि वह जंगल का लाभ उठाकर भाग निकला। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों पहाड़ी चीता अपराधिक संगठन के लेले साहू ने पात्रिक के पकडे़ जाने के बाद सिमोन को एरिया कमांडर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सिमोन कुरडेग थाना क्षेत्र के एक मामले में जेल भी जा चुका है।

चतरा के बगरा पौधशाला में दिखा बाघ

प्रखंड के बगरा पौधशाला में शनिवार दोपहर एक बाघ के देखे जाने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से उसे जंगल की ओर खदेड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि बाघ काफी बड़ा था। ऐसा माना जा रहा है कि उक्त बाघ लुतीडीह और गोशाई से होते हुए पौधशाला तक पहुंचा था। रास्ते में कई जगह पर पशुओं का झुंड भी मौजूद था। परंतु बाघ ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। रेंजर पवन कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बाघ का देखा जाना खुशी की बात है। एक अरसे बाद इस क्षेत्र में बाघ देखा गया है। संभवत: वह लावालौंग वन्य प्राणी आश्रणयी से भटक कर इधर आ गया होगा।