छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: कोल्हान डीआइजी साकेत कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस संस्मरण दिवस पर जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में अपनी न्वोछावर कर देने वालों को कोई भुला नहीं सकता है। जवानों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए हमारे वीर जवान शहीद होते हैं। उनके बलिदान को हम कभी भुला नहीं सकते। इस वर्ष झारखंड राज्य से दो जांबाज पुलिस अपनी शहादत दी है। एक अवर निरीक्षक विद्यापति सिंह और चाईबासा जिला के सिपाही तुराम बिरुली शामिल है। वहीं देश भर में शहीद होने वाले 370 जवानों ने वतन के नाम अपने को कुर्बान कर दिया।

वीर सपूतों को सलाम

वेस्ट सिंहभूम के एसपी अनिश गुप्ता ने कहा कि देश के वीर सपुतों को सलाम करते हैं, जिन्होंने खुद को कुर्बान कर देश को सुरक्षित रखा। पुलिस व सीआरपीएफ के जवान हमेशा देश के आंतरिक सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। अपराध व उग्रवाद की समस्या से लड़ते हुए शहीद हुए हैं। उनके कार्यों पर हमें गर्व है। वैसे भी झारखंड प्रदेश उग्रवाद प्रभावित राज्य में गिना जाता है। जहां विपरित परिस्थितियों में पुलिस को कार्य करने की हमेशा चुनौती मिलती रहती है। हमें भी अपने देश की सुरक्षा के लिए आगे बढ़ कर उनके कुर्बानी को याद करना चाहिए। वहीं उन शहीद के परिवार के हौसले को सलाम करते हैं जिन्होंने अपने को खो कर भी देश का मान बढ़ाने के लिए और बेटों को उनके लिए तैयार करते हैं।

शहीद बेदी पर दी सलामी

इससे पूर्व पुलिस लाईन के शहीद बेदी पर सभी ने सलामी दी व दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अप्रित किये। इस मौके पर मुख्यालय डीएसपी प्रकाश सोय, प्रशिक्षु डीएसपी मनोज कुमार, सर्जेंट मेजर मंटू यादव, पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

इन शहीदों के परिवार को मिला सम्मान

शहीद विजय सिंह, छोटा मौदा, मंझारी थाना

शहीद श्याम चरण दोंगो, छोटा कुंदाबेड़ा, मुफ्फसिल थाना

शहीद गोनो अंगरिया, मुरहातु, मुफ्फसिल थाना

शहीद दामू तियू, ¨सदरी, मुफ्फसिल थाना

शहीद सालुका हाईबुरु, केयाड चालोम, मुफ्फसिल थाना

शहीद लालसिंह हाईबुरु, आहबुरु, मुफ्फसिल थाना

शहीद तुराम बिरुली, बरकुंडिया, मुफ्फसिल थाना