-बिधनू थाने में तैनात एसआई की 'दूसरी' पत्नी पहुंची घर, जमकर किया हंगामा,

-फर्रुखाबाद में तैनाती के दौरान महिला के मकान में रहते वक्त हुआ था अफेयर

-देर रात तक महिला थाने में पहली, दूसरी और दरोगा जी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा

KANPUR। वर्तमान में बिधनू थाने में तैनात एसआई नंद कुमार मिश्रा उस वक्त बुरे फंस गए। जब ट्यूजडे को उनकी दूसरी वाइफ उनके घर पहुंच गई। उसने वहां पर जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी पर मौके पर महिला थाने की फोर्स पहुंची। जो दोनों पक्षों को लेकर थाने ले आई। जहां देर रात तक दोनों बीवियों के बीच में पंचायत चलती रही।

फर्रुखाबाद में अफेयर

नंद कुमार की दूसरी वाइफ ऊषा के मुताबिक वह फर्रुखाबाद में रहती है। सन् 2008 में नंद कुमार मिश्रा फर्रुखाबाद में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे और वह उसके घर पर ही किराए पर रहते थे। इस दौरान दोनों के बीच में अफेयर हुआ। इसके बाद उसने अपने पति को तलाक देकर नंद कुमार मिश्रा से शादी कर ली।

पिछले साल कानपुर ट्रांसफर

ऊषा के मुताबिक पिछले साल नंद कुमार का ट्रांसफर कानपुर में हो गया। वह यहां चले आए। उसके बाद से आज तक नंद कुमार उनके पास नहीं गए। पति को खोजते हुए वह मंडे को कानपुर पहुंची और महिला थाने में पति के खिलाफ धोखाधड़ी करने की तहरीर दी। ट्यूजडे ऊषा ट्रैफिक लाइन स्थित दरोगा के घर पहुंच गई। जहां पहली बीवी व उसके बेटे से ऊषा की नोकझोक हुई। ऊषा की सूचना पर मौके पर महिला थाने की फोर्स पहुंची। जो दोनों पक्षों को थाने ले आई।

धन दौलत नहीं दरोगा से प्यार

दरोगा की दूसरी बीवी ऊषा बार-बार एक ही रट लगा रही थी कि उसे दरोगा नंद कुमार मिश्रा की नौकरी, दौलत से प्यार नहीं है। उसे सिर्फ दरोगा चाहिए। नंद कुमार सब कुछ अपनी पहली पत्‍‌नी को दे दें। इससे उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है। उनको सिर्फ दरोगा चाहिए।