छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : 86 बस्तियों के मालिकाना हक की मांग को लेकर फिर राजनीति तेज होने लगी है। गांधी जयंती के अवसर पर साकची स्थित बड़ा गोलचक्कर के निकट कई राजनीतिक व सामाजिक संगठनों द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरना कार्यक्त्रम का संचालन मालिकाना हक संघर्ष वाहिनी द्वारा किया गया। इस दौरान वाहिनी के अध्यक्ष अजित सिंह ने कहा कि उनका संघर्ष तबतक तक जारी रहेगा जब। तक सरकार मालिकाना हक के मुद्दे को लेकर कोई स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं जारी करती है।

अपने वायदे भूल गए सीएम

झारखंड विकास मोर्चा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष हाजी फिरोज खान ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री जिस विधानसभा क्षेत्र से जीतकर सत्ता के शीर्ष पर विराजमान हैंए वहां की जनता से किए गए वायदों को भूल गए। उन्होंने कहा कि सीएम ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर मालिकाना हक सबसे पहली प्राथमिकता रहेगी। लेकिन जनता का भ्रम टूट गया है। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पवन पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहे वह केंन्द्र की हो या राज्य की दोनों की सब्जबाग दिखाने वाली सरकार है। धरना कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता रामाश्रय प्रसाद और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी संबोधित किया।

दो बाइक के बीच टक्कर में चार घायल

सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर नंदीडीह के पास दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हुए। उपचार के लिए उन्हें सीकेसी के एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि निमाईडीह के आनंद सिंह सरदार व शत्रुघन सरदार अपनी बाइक से चांडिल से घर आ रहे जबकि गोहिरा निवासी नंदलाल महतो व बलदेव महतो आदित्यपुर से घर आ रहे थे। इस बीच नंदीडीह के पास सामने एक बकरी आ जाने से दोनों बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों बाइक आपस में टकरा गई।