-नगर आयुक्त ने कहा, मुझे करें व्हाट्सएप्प, तत्काल होगी कार्रवाई

-जानकारी देने वाले का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा

RANCHI (18 Nov): अगर आपके एरिया में भी कोई प्लास्टिक का यूज धड़ल्ले से कर रहा है तो आप इसकी जानकारी नगर निगम को दे सकते हैं। किसी भी हाल में प्लास्टिक की जानकारी देने वाले का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और झारखंड सरकार की अधिसूचना प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम ख्0क्म् के तहत उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में उसे जेल भी भेजा जा सकता है। ये बातें रांची नगर निगम के नगर आयुक्त डॉ। शांतनु कुमार अग्रहरि ने प्रेस कांफ्रेंस में कहीं। साथ ही उन्होंने अपना व्हाट्सएप्प नंबर 9ब्फ्क्क्क्भ्8क्ब् भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम क्षेत्र में अगर कोई प्लास्टिक का स्टोरेज, खरीद-बिक्री करते हुए पकड़ा जाता है तो उसपर कार्रवाई के साथ ही पांच लाख रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही प्लास्टिक को फॉरेंसिक जांच के लिए भी भेजा जाएगा।

क्क् जोन में क्00 स्टाफ्स रखेंगे नजर

नगर आयुक्त ने बताया कि पूरी राजधानी को क्क् जोन में बांटा गया है। इसमें क्00 स्टाफ को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि चैंबर के साथ मीटिंग में सभी दुकानदारों को प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने को कहा गया था। इसके अलावा सभी को निगम में एफिडेविट भी जमा कराना था। लेकिन आजतक किसी भी दुकानदार ने एफिडेविट नहीं जमा कराया है।

सप्लाई चेन तोड़ने के लिए एक्शन

राजधानी में प्लास्टिक की सप्लाई करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा। ऐसे में किसी के पास बल्क में प्लास्टिक पाया जाता है तो निगम उसे जब्त करेगा। वहीं मॉल और प्रतिष्ठानों में प्लास्टिक कैरी बैग पाए जाने पर ऑनस्पॉट फाइन करने का आदेश दे दिया गया है। फ‌र्स्ट फेज में मॉल और ब्रांडेड दुकानों पर कार्रवाई की गई थी। अब मिठाई दुकानों में इंफोर्समेंट टीम ने जांच शुरू कर दी है। इसके बाद होटल और रेस्टोरेंट में टीम छापेमारी करेगी। अब तक क्00 से ज्यादा दुकानों में छापेमारी की जा चुकी है। इनसे क्8 हजार जुर्माना वसूला गया है।

.बॉक्

क्0 हजार पेपर बैग बांटेगा नगर निगम

पैकेजिंग मैटेरियल में डेरी प्रोडक्ट की पैकेजिंग को छूट दिया गया है। ऐसे में किसी भी डेयरी प्रोडक्ट पर बैन नहीं होगा। नगर आयुक्त ने कहा कि पब्लिक की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्0 हजार पेपर बैग छोटे दुकानदारों को निगम की ओर से बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजधानी को रोल मॉडल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

.बॉक्

पेट्रोल पंप पर पब्लिक के लिए टॉयलेट

सिटी में अब नैचुरल कॉल आने पर लोग पेट्रोल पंप स्थित टॉयलेट भी यूज कर सकेंगे। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी पेट्रोल पंप संचालकों को अपने सभी टॉयलेट को ओपेन रखने को कहा गया है। अगर किसी पेट्रोल पंप पर टॉयलेट बंद रखा जाता है, तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।