वोल्टेज होता है अप एंड डाउन
बिजली की कम सप्लाई की वजह से मानगो, कुंवर बस्ती, जुगसलाई, पारडीह, बिरसा नगर, सोनारी, कदमा, भुइंयाडीह आदि नन कंपनी एरियाज प्रभावित हैं। जेएसईबी के मानगो एरिया के एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि फ्राइडे उन्हें केवल 70 परसेंट ही सप्लाई मिली, जबकि सैटरडे को सप्लाई 50 परसेंट कर दी गई। उनका कहना है कि मानगो में इन दिनों करीब 16 से 18 घंटे की सप्लाई दी जा रही है, लेकिन इन इलाके के लोगों की मानें तो महज 12 से 13 घंटे ही लाइट रह रही है। वोल्टेज भी अप-डाउन होता रहता है। ऐसा ही हाल दूसरे नन कंपनी एरियाज का भी है।

दिन में 10-15 बार power cut
फ्राइडे को मानगो, कुंवर बस्ती और पारडीह एरिये में दिन में 10 बार पॉवर कट हुआ था.सैटरडे को दिन में लाइट लगातार आती-जाती रही और 12 से 15 बार पॉवर कट हुआ.यही हाल संडे को भी जारी रहा। जुगसलाई, परसूडीह, पारडीह, कदमा, सोनारी एरिये
में रह रहे लोगों की मानें, तो यहां पर भी दिन में कई-कई बार पॉवर कट हो रहा है। मानगो में रहने वाले विजय राजवंशी का कहना है कि सबसे बड़ी प्रॉŽलम तो ये है कि आधी रात के बाद भी पावर कट जारी रहता है। रात में 9 बजे के बाद से सुबह तक 5 से 6 बार पॉवर कट होता है। ऐसे
में नींद पूरी नहीं हो पाती और दिन बेकार हो जाता है। जेएसईबी के जमशेदपुर सर्किल के जीएम ओपी अम्बस्ट ने बताया कि जमशेदपुर सर्किल में 250 से 300 मेगावॉट सप्लाई की डिमांड रहती है पर इन दिनों सेंट्रल लोड एंड डिस्पैच डिपार्टमेंट से हमें शॉर्ट सप्लाई मिल रही है।

 

जमशेदपुर सर्किल में डेली 250 से 300 मेगावॉट की डिमांड रहती है, लेकिन इन दिनों हमें सेंट्रल लोड एंड डिस्पैच डिपार्टमेंट रांची से काफी कम सप्लाई मिल रही है।

-ओपी अम्बस्ट जीएएम, जेएसईबी, जमशेदपुर सर्किल

 

इन दिनों सीएलडी में कुछ टेक्निकल फॉल्ट के चलते सप्लाई कम हो रही है। मानगो एरिया के लिए हमें 50 परसेंट ही सप्लाई मिल रही है। इस वजह बार-बार पॉवर कट करना पड़ रहा है।

-सुनील कुमार, एसडीओ, इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट, मानगो

Report by: rajnish.tiwari@inext.co.in