-सिटी में वॉटर सप्लाई के 2 सबसे बड़े सोर्स गंगा बैराज और भैंरोघाट की बिजली गुल

- हजारों घरों के लोग पानी के साथ बिजली संकट से भी जूझते रहे

KANPUR: सिटी में वॉटर सप्लाई के दो सबसे बड़े सोर्सेज की बिजली गुल होने के कारण मंडे को कानपुराइट्स को ड्रिंकिंग वॉटर की जबरदस्त क्राइसिस से जूझना पड़ा। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हो गए। आर्य नगर, स्वरुप नगर आदि पॉश एरिया में रहने वालों को तो ड्रिंकिंग वॉटर क्राइसिस के साथ दिनभर बिजली संकट से भी जूझना पड़ा।

रात ख् बजे से ठप है गंगा बैराज वॉटर व‌र्क्स

संडे की देररात ख् बजे के करीब गंगा बैराज वॉटर व‌र्क्स की बिजली गुल हो गई। फिर मंडे की देरशाम तक लाइट नहीं आई। गंगा बैराज वॉटर व‌र्क्स की जिम्मेदारी संभाल रहे जलकल ऑफिसर रमेश कुमार ने बताया कि इस वॉटर व‌र्क्स से क्क् जेएडपीएस के जरिए रोजाना करीब ब् करोड़ लीटर वॉटर सप्लाई होता है। केस्को वाले ब्रेकडाउन की वजह सबस्टेशन के बसबार में प्रॉब्लम बता रहे हैं। दिन में ख्-फ् बार ब्रेकडाउन बनाकर ट्राई लिया, लेकिन पॉवर सप्लाई मंडे की देरशाम तक नॉर्मल नहीं हो सकी। बिजली गायब रहने के कारण जलकल ना तो गंगा से रॉ वॉटर ले सका और ना ही ट्रीट करके विभिन्न एरिया में बने क्क् जोनल पम्पिंग स्टेशंस के जरिए घरों में वॉटर सप्लाई के लिए ड्रिंकिंग वॉटर भेजा जा सका है। गंगा बैराज वॉटर व‌र्क्स ठप होने के कारण विकास नगर, शारदा नगर, मकड़ीखेड़ा, इंदिरा नगर, सत्यम विहार, महाबलीपुरम, मसवानपुर, पनकी, गंगागंज रतनपुर सहित जलकल के क्क् जोनल पम्पिंग स्टेशन से जुड़े मोहल्लों में तो शाम के वक्त बिल्कुल भी वॉटर सप्लाई नहीं हो सकी। सुबह ख् बजे से वॉटर व‌र्क्स ठप होने के कारण इन जेएडपीएस के वॉटर रिजरवॉयर व ओवरहेड टैंक भर नहीं सके थे। जिसके कारण सुबह भी वॉटर सप्लाई प्रभावित रही है। जिन घरों में पानी आया भी तो लो प्रेशर की समस्या बनी रही। केस्को के इंजीनियर सुनील कुमार ये बता नहीं सके कि गंगा बैराज वॉटर व‌र्क्स की पॉवर सप्लाई कब नॉर्मल हो सकेगी।

पेड़ ने छीना बिजली-पानी

सिटी में वॉटर सप्लाई का सबसे बड़ा सोर्स भैंरोघाट इंटेक प्वाइंट है। जिसके जरिए जलकल विभाग रोजाना करीब ख्0 करोड़ रॉ वॉटर लेकर वॉटर सप्लाई के लिए बेनाझावर मुख्यालय भेजता है। संडे की शाम 7.क्भ् बजे के करीब रानीघाट चौराहा के सृष्टि रचना अपार्टमेंट के सामने लगा नीम का विशाल पेड़ केस्को की हाईटेंशन लाइनों पर गिर गया था। जिसके चलते हाईटेंशन लाइन टूटने के अलावा डबल सर्किट हाईटेंशन पोल व चार एलटी पोल भी डैमेज हो गए थे, इससे भैरोंघाट सबस्टेशन ठप हो गया। जिससे जलकल का भैंरोघाट इंटेक प्वाइंट के जरिए गंगा से रॉ वॉटर लेकर बेनाझावर मुख्यालय स्थित वॉटर व‌र्क्स को पानी भेजने का काम ठप हो गया। संडे की देररात लगभग क्0.फ्0 बजे जम्फर बदलकर जैसे-तैसे केस्को ने बिजली चालू की, लेकिन डैमेज हाईटेंशन व एलटी पोल्स व हाईटेंशन लाइन को बदलने के लिए केस्को ने दोपहर क्ख् बजे के करीब पॉवर शटडाउन ले लिया, जिससे आर्य नगर, स्वरुप नगर, पार्वती बांग्ला रोड, तिलक नगर, रानी का बगीचा, भैरोंघाट व आसपास मोहल्लों की बिजली भी गुल हो गई। पॉवर शटडाउन की वजह से एक बार फिर वॉटर सप्लाई के लिए गंगा से रॉ वॉटर लेकर बेनाझावर मुख्यालय भेजने वाला जलकल का भैंरोघाट इंटेक प्वाइंट हो गया। जिसके चलते मुख्यालय से जुड़े लेनिन पार्क, सिविल लाइन्स, कर्नलगंज, फूलबाग, बासमंडी, एक्सप्रेस रोड, बाबूपुरवा, गोविन्द नगर, फजलगंज, स्वरूप नगर सहित फ्8 जोनल पम्पिंग स्टेशंस को पानी नहीं भेजा जा सका। इसके चलते मंडे की शाम लगभग पूरे शहर में वॉटर सप्लाई नहीं हो सकी है।

पेड़ गिरने से पांच घायल

संडे की शाम रानीघाट चौराहे के पास लगा पेड़ देशराज के घर, दुकान और विजय गुप्ता की दुकान पर गिरा था, जिससे देशराज, उसकी बेटी राजनंदिनी व रागिनी व विजय गुप्ता इसमें दब गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे उन्हें बाहर निकाला और लहूलुहान विजय गुप्ता व राजनंदिनी को नर्सिग ले गए। देशराज का सिर फट गया है। उसकी पत्नी भी घायल है। जबकि फ्रिज सहित गृहस्थी का अधिकतर सामान पेड़ गिरने से टूट गया है।

रोड ब्लाक, दूसरे दिन शुरू किया निगम टीम ने काम

नगर निगम ने बरसात के दौरान ख्ब् घंटे काम करने वाला कन्ट्रोल रुम जरुर बनाया है, लेकिन संडे की शाम पेड़ गिरने के बाद लोगों ने पेड़ गिरने की सूचना नगर निगम कन्ट्रोल रूम को दी, लेकिन नगर निगम की टीम ने दूसरे दिन यानि सोमवार को पेड़ काटकर हटाने का काम शुरू किया। इसके चलते संडे की शाम से मंडे की रात तक रोड ब्लाक रही। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

-रात में नगर निगम की टीम गई थी, लेकिन अन्धेरे की वजह से पेड़ काटने का काम नहीं किया जा सका है।

- वीके सिंह, नगर निगम ऑफिसर

-बिजली ना मिल पाने की वजह से संडे की रात ख् बजे गंगा बैराज वॉटर व‌र्क्स ठप हैं। संडे की रात करीब फ्.भ्0 घंटे तक और मंडे की दोपहर से लेकर शाम तक करीब म् घंटे तक भैंरोघाट इंटेक प्वाइंट भी बिजली ना मिलने के कारण ठप रहा। इसी वजह से वॉटर सप्लाई प्रभावित रही है।

- योगेश कुमार, जलकल ऑफिसर

-रानी घाट पर पेड़ गिरने से एलटी, एचटी पोल व लाइन टूटी थी। पोल व लाइन बदलने के लिए पॉवर शटडाउन लेना पड़ा। शाम भ्.ब्भ् बजे पॉवर सप्लाई नॉर्मल हो गई है। गंगा बैराज वॉटर व‌र्क्स के ब्रेकडाउन को सही करने के लिए रात से ही काम किया जा रहा है।

- एसएन बाजपेई, सलाहकार केस्को