खलनायकी के रोल

प्रकाश राज आज बॉलीवुड के बड़े फिल्ममेकर्स में शामिल हैं। इतना ही नहीं एक्टिंग के साथ ही यह टीवी होस्टिंग भी काफी अच्छी करते हैं। इनकी एक्टिंग आपने अब कई फिल्मों में देखी होगी। हालांकि यह ज्यादातर रोल खलनायकी के ही करते हैं।

जयकांत शिक्रे का किरदार

फिल्म सिंघम में इनका विलेन वाला किरदार तो लोगों के दिल को छू गया था। जिसमें सिंघम ने इन्हें पीटा भी था। सबसे मजेदार बात तो यह है कि जयकांत शिक्रे के किरदार में उन्होंने अपनी खलनायकी के तेवर दिखाए।

'सिंघम' के हाथों पिटने वाला यह विलेन 7 भाषाएं बोलता

एक खास पहचान

प्रकाश राज मूलत: कन्नड़ और तेलुगु सिनेमा के अभिनेता हैं, लेकिन इन्होंने हिंदी सिनेमा में भी अपनी एक खास पहचान बनाई है। इन्होंने  फिल्म सिंघम, वान्टेड और दबंग-2 के जरिए बॉलीवुड में खलनायक के रूप में खुद को अच्छ से पेश कर दिया।

प्रकाश राज बहुभाषी

आपको जानकार हैरानी होगी कि प्रकाश राज बहुभाषी हैं। यह  तुलु, कन्नड़, तमिल, तेलगू, मराठी, हिंदी और मलयालम जैसी भाषाए बोलते हैं। इन्होंने अभिनय की शुरुआत दूरदर्शन के धारावाहिक "बिसिलु कुदुरे" से की थी।

'सिंघम' के हाथों पिटने वाला यह विलेन 7 भाषाएं बोलता

फिल्मों का निर्देशन

वहीं बॉलीवुड में इन्होंने करियर की शुरुआत साल 1998 में फिल्म हिटलर से की थी। अब तक यह करीब 2000 प्ले कर चुके हैं। अभिनय के अलावा यह 1994 से अब तक कई तेलगु, तमिल, कन्नड़ फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं।

परदे के पीछे कपिल शर्मा के शो में होता है ये सब, हैरान करने वाली तस्वीरें

ये हैं फेमस फिल्में

आजाद गीता ,ऋषि, दोस्त, सिंघम, वांटेड, बुड्ढा होगा तेरा बाप, हीरोपंती, एंटरटेनमेंट,मुरारी,इंद्रा, इडियट,शक्ति द पावर, फूल्स, गंगोत्री,स्मार्ट द चैलेंज ,पोकरी,राणा,लायन, रुद्रमादेवी जैसी कई फिल्में कर चुके हैं।

'सिंघम' के हाथों पिटने वाला यह विलेन 7 भाषाएं बोलता

5 बार राष्ट्रीय पुरस्कार

प्रकाश राज को अब तक करीब 5 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चूका है। प्रकाश राज का जन्म 26 मार्च 1965 को बैंगलोर में हुआ था। इनका असली नाम प्रकाश राय है। यह बेंगलुरु के बेहद निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से रहे हैं।

बड़े परदे पर फ्लॉप लेकिन छोटे परदे की हिट 'भाभीजी' कैसे बनीं शिल्पा शिंदे

पत्नी से अलगाव

स्नातक की पढ़ाई सेंट जोसफ कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से करने के बाद यह इस ओर बढ़ गए। इन्होंने अभिनेत्री ललित कुमारी से 1994 में शादी की। इन्हों दो बेटी और एक बेटा भी हुआ। हालांकि2009 में इनका पत्नी से अलगाव हो गया।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk