-पनकी का मामला, ससुर कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे

-दो दिन बाद डिलीवरी होनी थी, गर्भ में मृत बच्ची मिली

KANPUR :

पनकी में रविवार को शहीद फौजी की गर्भवती बहु की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। उनके मौके पर पहुंचने से पहले ही पति परिवार समेत फरार हो गया। इससे हत्या का शक और पुख्ता हो गया है। परिजनों ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दजर्1 कराई।

डेढ़ साल पहले हुइर् थी शादी

पनकी के गंगागंज में रहने वाला दीपक प्राइवेट जॉब करता है। उसके पिता शिव प्रसाद कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। करीब डेढ़ साल पहले उसकी जालौन निवासी रामलखन शर्मा की बेटी अर्चना उर्फ डाली (22) से शादी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि दीपक शराब का लती है। वो फ्रिज और एसी का शोरूम खोलने के लिए अर्चना से मायके से रुपए लाने की मांग करता था। जिसके पूरा न होने पर वो अर्चना के साथ मारपीट करता था। रविवार को अर्चना ने दोपहर में करीब डेढ़ बजे मां को फोन किया था, लेकिन उसके कुछ बोलने से पहले ही किसी ने फोन काट दिया। इसके बाद घरवाले उसे फोन मिलाते रहे, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। जिससे घबराए घरवाले देर रात को उसके घर पहुंच गए तो उसका शव कमरे में लटका था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

दो दिन बाद डिलीवरी होनी थी

अर्चना की लाश को देख उसके पिता फफक पड़े। वो रोते हुए बोल रहे थे कि वो गर्भ से थी। इसके बाद भी दीपक उसके साथ मारपीट करता था। उसकी दो दिन बाद डिलीवरी होनी थी। पोस्टमार्टम में उसके गर्भ में पूर्ण विकसित बच्ची मिली है। इससे उसकी दो दिन बाद डिलीवरी होने की पुष्टि हो रही है।