JAMSHEDPUR: तीन मार्च को होने वाले टाटा स्टील के फाउंडर डे सेलीब्रेशन को लेकर सिटी सजने लगी है। जमशेदपुर के सभी प्रमुख सड़कों और गोलचक्कर को दुरुस्त करने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। चूंकि इस बार टाटा स्टील के चेयरमैन एन। चंद्रशेखरन और रतन टाटा इस समारोह में भाग लेंगे, इसलिए टाटा स्टील और जुस्को शहर को सजाने में जोर-शोर से लगी है। दोनों कंपनियों के अधिकारी लगातार बैठक कर फाउंडर डे के दिन होने वाले प्रोग्राम पर चर्चा कर रहे हैं।

उद्घाटन कर सकते हैं चैयरमैन

थर्ड मार्च को एन। चंद्रशेखरन और रतन टाटा कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी कर सकते हैं। कंपनी सूत्रों के अनुसार जमशेदपुर व‌र्क्स में ख्0क्ख् से बंद पड़े ई-ब्लास्ट फर्नेस को री-स्ट्रक्चर करने का काम अंतिम चरण में है। थर्ड मार्च को इसके उद्घाटन की तैयारी है। ई-ब्लास्ट फर्नेस के बनने के बाद डी-ब्लास्ट फर्नेस को री-स्ट्रक्चर किया जाएगा। इसके अलावा जुस्को की ओर से धरातल पर उतारी जाने वाली कई डिजिटल योजनाओं का भी शुभारंभ उसी दिन किया जाएगा।

हो रही पूरी तैयारी

जुस्को की ओर से बताया गया कि शहर की अधिकतर सड़कें चौड़ी कर दी गई हैं। टिनप्लेट से नीलडीह गोलचक्कर होते हुए टाटा मोटर्स कंपनी जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण चल रहा है। बहुत जल्द यह पूरा हो जाएगा। गोलचक्कर के सौंदर्यीकरण पर भी काम चल रहा है। एक मार्च तक सारे काम पूर्ण हो जाएंगे। यहां बता दें कि इस बार फाउंडर डे का थीम गो-डिजिटल रखा गया है। सारी सजावट व तैयारी इसी थीम को आधार बनाकर की जा रही है।

रतन टाटा व चंद्रशेखरन से अच्छा पैकेज मांगेंगे टायो वर्कर्स

टायो संघर्ष समिति की बैठकर रविवार को बिष्टुपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता मजदूर नेता एसएन सिंह ने की। उन्होंने कहा कि तीन मार्च को रतन टाटा और एन। चंद्रशेखरन शहर आएंगे। प्रबंधन दुष्प्रचार कर रहा है कि टायो कर्मचारी टाटा और चंद्रशेखरन का विरोध करेंगे। यहां हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि रतन टाटा और चंद्रशेखरन शहर में मेहमान बनकर आ रहे हैं। टायो कर्मचारी दोनों का सम्मान करते हैं और स्वागत करना चाहते हैं। विरोध करने की कहीं कोई बात ही नहीं है। हम लोग उनसे मिलकर टायो कंपनी की स्थिति स्पष्ट करना चाहते हैं। उनसे निवेदन करना चाहते हैं कि टायो अगर बंद हो तो नए प्रोजेक्ट में कंपनी कर्मचारियों का समायोजन किया जाए। यह संभव नहीं है तो बढि़या पैकेज दें ताकि कर्मचारी खुशी-खुशी कंपनी को अलविदा कर नए विकल्प की तलाश करें। बैठक में काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।