-स्मार्ट सिटी योजना के तहत कूड़े के सही प्रबंधन के लिए तैयार की गई योजना

-भौसिंह स्थित कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में डंप में 1 लाख टन से ज्यादा कूड़ा, किया जाएगा निस्तारित

kanpur@inext.co.in

KANPUR : स्मार्ट होते शहर में सही कूड़ा प्रबंधन पर जोर देते हुए नगर निगम ने अब मलबे से टाइल्स बनाने का फैसला किया है। एटूजेड ने इस कार्य को शुरू किया था, लेकिन कंपनी के जाने के बाद यह रुक गया था। अब इस प्लांट को नए सिरे से लगाया जाने के लिए प्लानिंग की गई है। भौसिंह कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के पास म् एकड़ में इस प्लांट का बनाया जाएगा, जहां शहर में से प्रतिदिन निकलने वाले लगभग क्ख्00 टन कूड़ा को निस्तारित किया जाएगा। नगर निगम से अनुबंध के बाद आईएलएंडएफएस कंपनी ने कूड़ा प्रबंधन के कार्य को शुरू किया है। कंपनी ने भौसिंह डंपिंग ग्राउंड पर पड़े कूड़े को निस्तारित कर रही है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि मलबे से कूड़ा बनाने के लिए अत्याधुनिक प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। आने वाले म् महीने में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।