-पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वरचन्द्र गुप्त से मिलने उनके तिलक नगर स्थित आवास पहुंचे राष्ट्रपति

KANPUR: सिटी विजिट पर आए प्रेसीडेंट ने शुक्रवार की शाम अपनों से खुलकर मिले। राष्ट्रपति का कारवां करीब शाम भ् बजे ईश्वरचन्द्र गुप्त के तिलक नगर आवास पर पहुंचा। बीमार होने के बाद भी श्री गुप्त ने नीचे आकर राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने ईश्वरचन्द्र गुप्त से करीब भ् मिनट तक बातचीत की। उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। प्रेसीडेंट ने श्री गुप्त के फैमिली मेंबर्स से भी उनका हालचाल लिया। इसके बाद शहर के प्रबुद्धजनों व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। राष्ट्रपति के साथ प्रदेश के गवर्नर श्रीराम नाइक व चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ भी श्री गुप्त के आवास पर पहुंचे थे।

सभी से किया संवाद

प्रोग्राम में सांसद मुरली मनोहर जोशी, देवेन्द्र सिंह भोले, कैप्टन जगतवीर सिंह द्रोण, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, वीरेन्द्रजीत सिंह, एमएलसी अरुण पाठक, पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा, सलिल विश्नोई, सुरेश अवस्थी, नीरज चतुर्वेदी, सुरेन्द्र मैथानी, आईआईटी डायरेक्टर इन्द्रनील मान्ना, सीएसजेएमयू वीसी प्रो। जेवी वैशम्पायन, एमएलए निर्मला संखवार, भगवती सागर, श्रीप्रकाश जायसवाल आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।