-प्रिया के साथ अच्छी दोस्ती थी उसक लड़के की

-अभी है टच में, पुलिस उससे भी लेगी जानकारी

PATNA: डीएवी बोर्ड कॉलोनी की स्टूडेंट प्रिया रॉय के मामले में पुलिस अबतक खाली हाथ है। उसकी कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है। यही नहीं, उसके लापता होने का कारण भी अबतक साफ नहीं हो पाया है। उसके लापता हुए पांच दिन बीच चुके हैं, ऐसे में पुलिस सहित उसके घरवालों की भी चिंता और बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर, इंवेस्टिगेशन के दौरान पुलिस को यह इंफॉरमेशन मिली कि पूर्व में भी प्रिया की दोस्ती उसके ही एरिया सैदपुर के रहने वाले एक लड़के से थी। उस लड़के ने पहले उसके लिए ही सुसाइड का प्रयास भी किया था। पुलिस ने बताया कि उस लड़के से बात हुई है उससे आगे की पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हो सकता है वह कुछ और जानकारी दे सके। वह लड़का प्रिया से प्यार करता था, लेकिन प्रिया क्या चाहती थी इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह तय है इसी कारण से उसने सुसाइड का प्रयास किया था। वह लड़का अब भी प्रिया के टच में था। इसकी जानकारी पुलिस को उसके फोन कॉल से मिली है। पूजा कहां है, इसकी जानकारी लेने में पुलिस अपनी ताकत लगा रही है। कई रिश्तेदारों पर भी पुलिस की नजर है।