ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी टॉप टेन में शामिल
एक अंग्रेजी वेबसाइट के हवाले से सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी और उनके फॉलोवर्स की संख्या के आधार पर दुनिया भर में राज करने वाले टॉप 10 सितारों की लिस्ट जारी की गई है। खबरों के मुताबिक इन सोशल प्लेटफार्म्स फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब और गूगल प्लस को आधार मान कर ये लिस्ट तैयार की गई है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की दो हॉट एक्ट्रेसेस भी शामिल हैं। इनमें एक तो 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपडा़ हैं और दूसरी 'पद्मावती' दीपिका पादुकोण हैं।
सोशल मीडिया पर दुनिया भर के टॉप 10 पॉपुलर लोगों में दो बॉलीवुड ब्यूटीज शामिल,जानें कौन हैं वो

पर्दे पर न सही लेकिन रियल लाइफ में एक होने जा रहे हैं राम और लीला

दीपिका ने बॉलीवुड से ही साधा निशाना
लिस्ट में प्रियंका और दीपिका का नाम भले ही एक साथ शामिल हुआ हो पर दीपिका ने टॉप 10 में भी प्रियंका को अपने आस पास भटकने नहीं दिया। प्रियंका अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में इतनी व्यत रहती हैं की उनके इंडियन फैन्स को उन्हें बडे़ पर्दे पर देखे काफी लंबा वक्त हो चुका है। इसी बीच दीपिका की फिल्म 'पद्मावत' ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड को भी अपनी इस फिल्म से जीत लिया। इसलिए इस लिस्ट में देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ को 'पद्मावत' फेम दीपिका पादुकोण ने बुरी तरह पीछे छोडा़ है। इन दस लोगों की लिस्ट में प्रियंका चोपडा़ आठवें स्थान पर हैं तो दीपिका पादूकोण तीसरे स्थान पर हैं। हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन ने पहला स्थान हासिल किया है।   
सोशल मीडिया पर दुनिया भर के टॉप 10 पॉपुलर लोगों में दो बॉलीवुड ब्यूटीज शामिल,जानें कौन हैं वो

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk