काम ठीक न होने पर भड़के
प्रकाश झा इन दिनों अपनी फिल्म 'जय गंगाजल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक अच्छे निर्देशक के साथ- साथ वो बेहतरीन एक्टर भी हैं। लेकिन कम ही लोग जानते है कि इन सबसे इतर प्रकाश को गुस्सा भी खूब आता है। वो भी तब, जब उनके सेट पर लोग अपने काम को ठीक से अंजाम नहीं देते हैं। दरअसल फिल्म की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें प्रकाश झा काफी चिल्लाते दिख रहे हैं।

प्रियंका भी डरती हैं गुस्से से
आपको जानकर हैरत होगी कि प्रियंका भी प्रकाश के इस गुस्से से काफी डरती हैं। प्रियंका ने कहा, 'प्रकाश के गुस्से की ये एक बानगी है। एक अच्छे डायरेक्टर के अलावा प्रकाश में एक और टैलेंट भी है। उनके साथ काम करने वालों को सिखाने में वो कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। हर वक्त एक डायरेक्टर की तरह सेट पर अपने क्रू मेंबर्स को निर्देश देते रहते हैं, ताकि काम में परफेक्शन आ सके।'

वीडियो के लिए माफी

प्रियंका ने प्रकाश से इस वीडियो के लिए मांफी भी मांग ली है और कहा है कि वो उनके इस गुस्से वाले वीडियो को शेयर करने से खुद को रोक ही नहीं पाईं। कोई बात नहीं प्रियंका कम से कम हमें इस बात का पता तो चल गया कि डायरेक्शन और एक्टिंग के अलावा प्रकाश में और क्या-क्या प्रतिभा छुपी हुई हैं। फिल्म 'जय गंगा जल' 2003 में आई 'गंगा जल' का सीक्वल है। प्रियंका इस फिल्म में जहां एक पुलिस ऑफिसर के दमदार रोल में नजर आएंगी। वहीं प्रकाश झा भी एक भ्रष्ट पुलिसकर्मी का किरदार निभा रहे हैं।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk