ऐसी है जानकारी
वैसे प्रियंका इन दिनों बॉलीवुड मूवी 'बाजीराव मस्तानी' और अमरीकन टीवी शो 'क्वांटिको' में जबरदस्त तरीके से बिजी हैं। इसको लेकर उनका एक पैर विदेश में तो दूसरा भारत में रहता है। ऐसे में मुंबई से अमेरिका और अमेरिका से मुंबई तक की उनकी रेस अब और भी ज्यादा बढ़ गई है। वहीं यहां ये बताना भी जरूरी होगा कि उनकी इस रेस के पीछे काम के अलावा कोई और भी है, जो उन्हें बार-बार वहां जाने के लिए मजबूर कर रहा है।

अमेरिका में प्रियंका का लगने लगा दिल
कुल मिलाकर अब ये इंटरनेशनल स्टार सिर्फ अपने काम की वजह से नहीं बल्िक किसी और वजह से भी अमेरिका में ज्यादा समय बिता रही हैं। उनके जीवन में एक नया शख्स आ गया है। खबरों के मुताबिक अब अमेरिका प्रियंका के दिल के करीब आ गया है, क्योंकि लॉस एंजेलिस में रहने वाले किसी खास ने प्रियंका के दिल में भी खास जगह बना ली है, जिसे लेकर प्रियंका काफी सीरियस हैं।

बदल गईं प्रियंका
बताया गया है कि पहले प्रियंका जैसे ही अपने काम से फ्री होती थीं, वे मुंबई अपनी मम्मी के पास पहुंच जाया करती थीं। वहीं अब वे अपने खाली समय में भी अमेरिका में ही रहना पसंद करती है। अब वो कौन है जिसने इस देसी गर्ल का दिल चुराया है, ये तो अब समय आने पर ही पता चलेगा। उम्मींद है कि जल्द ही उनका नाम भी सामने आ जाएगा।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk