RANCHI जैन धर्म के ख्ब् वें तीर्थकर सत्य-अहिंसा के पुजारी भगवान महावीर की जयंती पर गुरुवार की सुबह जैन मंदिर, अपर बाजार से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। तैयारी पूरी हो गई है। मंदिर को सजाया गया है। आयोजन उपाध्याय क्0भ् मयंक सागरजी के सान्निध्य में होगा। सागरजी महाराज ससंघ सम्मेद शिखर से विहार करते हुए रांची पहुंचे हैं। यहां उनके सान्निध्य में महावीर जयंती मनाई जाएगी।

शोभायात्रा सुबह आठ बजे गाजे-बाजे के साथ दिगंबर जैन मंदिर, अपर बाजार से रथ के साथ शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा का उद्घाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे। शोभायात्रा अपर बाजार के विभिन्न मार्गो से होते हुए वासुपूज्य जिनालय रातू रोड जाएगी। पूरा जैन समुदाय इसमें भाग लेगा। महिलाएं भी शामिल होंगी। वैसे, कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह साढ़े पांच बजे दिगंबर जैन मंदिर एवं वासुपूज्य जिनालय में हो जाएगा। इसके बाद डाक की बोली सात बजे दिगंबर जैन मंदिर में, शोभायात्रा का प्रारंभ आठ बजे दिगंबर जैन मंदिर से, प्रीतिभोज दिन के साढ़े क्क् बजे रतनलाल जैन स्मृति भवन में, सामूहिक आरती संध्या साढ़े छह बजे दिगंबर जैन मंदिर में एवं संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दिगंबर जैन मंदिर में ही होगा।

यहां-यहां से गुजरेगी शोभायात्रा

शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर जेजे रोड, कार्ट सराय रोड, हरमू रोड, रातू रोड होते हुए वासुपूज्य जिनालय पहुंचेगी। यहां से वापस रातू रोड, मैकी रोड, महावीर चौक, गांधी चौक, शहीद चौक, फिरायालाल चौक, मेन रोड, ओल्ड कमिश्नर कंपाउंड, लेक रोड होते हुए जैन मंदिर आएगी। यहां भगवान का अभिषेक होगा।

गुरमति समागम चार को

रांची : गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, कृष्णानगर कालोनी द्वारा महान गुरमति समागम चार अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। भाई गुरुइकबाल सिंह व भाई अमनदीन सिंह, माता कौलां, अमृतसरवाले का आगमन होने जा रहा है। सुबह आठ बजे से विशेष दीवान की शुरुआत होगी। इसके बाद सबद कीर्तन से साध संगत को गुरइकबाल सिंह व अमनदीप सिंह निहाल करेंगे। क्ख् बजे आनंद साहिब के पाठ के बाद अरदास के साथ दीवान की समाप्ति होगी। यह जानकारी नरेश पपनेजा ने दी। उन्होंने बताया कि काफी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे। बाहर से आए रागी जत्था साध संगत को निहाल करेंगे।

---