VARANASI: बीएचयू के नये चीफ प्रॉक्टर के रूप में जियोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रो। सत्येन्द्र सिंह की नियुक्ति की गयी है। प्रो। सिंह की नियुक्ति की जानकारी वीसी डॉ। राजीव संगल ने पत्रकारों को दी। इनके पूर्व प्रो। एके जोशी इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और उन्होंने घटना वाली रात को बीएचयू एडमिनिस्ट्रेशन पर खुद की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था। बीएचयू एडमिनिस्ट्रेशन ने प्रो। एके जोशी का इस्तीफा स्वीकार कर नये चीफ प्रॉक्टर की नियुक्ति की है।

नहीं निकालने दिया शांति मार्च

बीएचयू में दिन भर की अशांति के बाद शाम को ब्रोचा हॉस्टल के स्टूडेंट्स ने शांति मार्च निकालने का प्रयास किया लेकिन उन्हें रोक दिया गया। शाम को करीब पांच बजे दर्जनों की संख्या में ब्रोचा हॉस्टल के स्टूडेंट्स डालमिया हॉस्टल के पास जुटने लगे। डीएम प्रांजल यादव ने उन्हें रोका और चेतावनी दी कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो उनका हॉस्टल भी खाली कर दिया जायेगा। डीएम के इस सख्त रवैये पर स्टूडेंट्स का जोश ठंडा पड़ गया और वे अपने हॉस्टल में लौट गये।

पांच के खिलाफ FIR

बीएचयू एडमिनिस्ट्रेशन ने कैंपस में हुई दो दिन की घटनाओं में पांच स्टूडेंट्स के खिलाफ लंका थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। वहीं दस और स्टूडेंट्स की लिस्ट तैयार की गयी है। इनके खिलाफ शुक्रवार को देर रात तक एफआईआर कराये जाने की तैयारी चल रही थी। बीएचयू एडमिनिस्ट्रेशन ने इसके अलावा तीन और स्टूडेंट्स चिन्हित किये हैं। इनके बारे में जांच की जा रही है। बीएचयू एडमिनिस्ट्रेशन ने घटना में शामिल सभी स्टूडेंट्स को वीडियो देखकर चिन्हित किया है जिसमें उन्हें उपद्रव करते हुए देखा गया है। दूसरी तरफ लंका एसओ विनोद यादव की तहरीर पर भी नौ नामजद समेत सैकड़ों स्टूडेंट्स के खिलाफ सड़क जाम करने, सरकारी काम में बाधा समेत दर्जन भर से अधिक आपराधिक धाराओं में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। वहीं पुलिस की ओर पकड़े गये सैकड़ों स्टूडेंट्स को जिले के अलग अलग थानों में रखा गया था इनका देर रात एसीएम के आदेश पर चालान कर जेल भेज दिया गया।