- दीघा मखदुमपुर में घर बनवाने के दौरान पड़ोसी रंजीत राय से मारपीट

-पांच लोगों पर एफआईआर सभी गिरफ्तार

PATNA: दीघा थाना के मखदुमपुर में जमीन विवाद में जमकर फायरिंग की गई। फायरिंग प्रो। तपेश्वर सिंह ने किया, जो वहां अपना घर बनवा रहे हैं। घटना गुरुवार की दोपहर दो बजे की है। तपेश्वर सिंह और रंजीत राय दोनों पड़ोसी है। एक घर तपेश्वर सिंह का पहले से ही है। एक जमीन पर दीवार जोड़ने के दौरान ही रंजीत राय ने उनका विरोध किया कि अपने क्षेत्र में ही वह काम करवाये। दूसरे की जमीन में आगे न बढ़े। इसी बात को लेकर पहले हाथापाई हुई, उसके बाद जमकर मारपीट हो गई। इसी दौरान तपेश्वर सिंह और उनके बेटों द्वारा लाइसेंसी हथियार से गोली चला दी गई। चार राउंड फायरिंग की बात बताई जा रही है। मारपीट के दौरान ही रंजीत के घर में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला जख्मी हो गई।

एमएलए का कोई प्रेशर नहीं

इस मामले में रंजीत राय ने दीघा थाने में पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। इसमें तपेश्वर सिंह उनके दो बेटे कुंदन चंदन, रविनेश और एक अन्य शामिल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद आसपास के लोग भी उत्तेजित हो गए। काफी देर तक हंगामा बवाल होता रहा। लोगों का यह भी कहना था कि तपेश्वर सिंह छपरा के परसा विधायक के रिलेटिव हैं, इसलिए दबंगता दिखाते रहते हैं। रंजीत ने पुलिस को बताया कि विधायक को लेकर कोई दबाव नहीं है। तपेश्वर सिंह प्रोफेसर है, जबकि रंजीत राय किराये पर गाडि़यां चलवाते हैं।

गर्दनीबाग में दो गुटों में भिड़ंत

PATNA: गर्दनीबाग थाना के गम्हरिया इमामबाड़ा के पास दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हो गई। इसमें आधा दर्जन लड़के जख्मी हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दीवाली की रात गम्हरिया और न्यू गम्हरिया इलाके के लक्ष्मी जी की मूर्ति की सजावट को लेकर दोनों गुटों में कमेंट होने लगा जिसमें बात बढ़ गई। इसी इलाके में रहने वाले अशोक यादव के बेटे और लालबाबू के बेटे में मारपीट हो गई। दोनों के समर्थन में और लोग भी आग गए। मारपीट में सौरभ, सोनू, मोनू, अमित, सूरज, आनंद जख्मी हो गए। इस संबंध में सीनियर एसपी जितेन्द्र राणा ने बताया कि सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनका इलाज चल रहा है वह भी गिरफ्तार है। गिरफ्तार लोगों में लालबाबू उसका बेटा अभिनव आनंद, अशोक यादव और उसका बेटा विक्की भी अरेस्ट है।