आगरा। थाना एत्माद्उद्दौला स्थित कालिंदी विहार में साथियों ने ही प्रॉपर्टी डीलर की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। लेकिन मामले के पीछे किसी मनमुटाव की बात कही जा रही है। पूर्व में दोनों साथी प्रॉपर्टी डीलर को जेल की हवा खिला चुके हैं। पुलिस ने मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

शाम को ले गए थे बुला कर

डी। ब्लॉक कालिंदी विहार निवासी 32 वर्षीय जगदीश चौहान पुत्र बदन सिंह प्रॉपर्टी डीलर था। यहां पर वह अपनी पच्ी भूरी देवी बेटी चंचल, सोनल, बेटे गौरव, सौरभ के साथ रहता था। शुक्रवार शाम छह बजे उसके यहां पर जगदीश उर्फ पंक्षी निवासी दलेल नगर कुबेरपुर और ओपी यादव निवासी नगला रामबल घर पर आए। पत्‍‌नी भूरी के मुताबिक वह ऑफिस ले जाने का बहाना बना कर ले गए। इसके बाद से पति वापस नहीं लौटे। सुबह लोगों ने बताया कि एक शव सौदान सिंह डिग्री कॉलेज के पास पड़ा है। परिजनों ने जाकर देखा तो शव जगदीश का था। चेहरा कुचल कर उसकी हत्या की गई थी। परिजनों के मुताबिक हत्या के बाद से ठेकेदार व अन्य व्यक्ति गायब है। पत्‍‌नी ने मामले में थाने में नामजद तहरीर दी है।

पहले जेल भिजवा चुके हैं

मृतक के बड़े भाई भंवर सिंह ने बताया कि 6-7 महीने पहले ठेकेदार पंक्षी व ओपी से उसकी मारपीट हो गई थी। इस पर दोनों ने उसे जेल भिजवा दिया था। बाद में इनमें समझौता हो गया। हत्या के पीछे कोई पुष्ट कारण निकल कर नहीं आया है। फिर भी मामले में मनमुटाव और रंजिश की बात कही जा रही है। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत किया है। हत्यारोपियों की तलाश कराई जा रही है।