- बाइक सवार बदमाशों ने बोला हमला, पैर में लगी एक गोली

- आल इंडिया मजलिस इस्तहादुल मुस्लमीन के प्रदेश सेक्रेटरी भी हैं

ALLAHABAD: आल इंडिया मजलिस इस्तहादुल मुस्लमीन के प्रदेश सेक्रेटरी व प्रापर्टी डीलर सियोबुर्रहमान को बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को गोली मार दी। बदमाशों ने दो गोली चलाई। जिसमे एक गोली उनके पैर में जा लगी। फायरिंग के बाद बदमाश वहां से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एलर्ट हो गई। एसपी सिटी भी मौके पर पहुंच गए। जख्मी हालत में उन्हें काल्विन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

अकेले पहुंचे थे प्लाट पर

करेली सदियापुर के रहने वाले सियोबुर्रहमान प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। पुलिस की माने तो वह डेली फोर व्हीलर गाड़ी से अपने गार्डो के साथ चलते हैं। शनिवार दोपहर में वह बाइक से अकेले करेलाबाग एरिया में अपने प्लाट पर पहुंचे थे। तभी स्कूटी से दो लड़के वहां पहुंचे। दोनों ने अपने चेहरे पर नकाब लगा रहा था। सियोबुर्रहमान को देखते ही उन्होंने फायर कर दिया। एक गोली उनकी गाड़ी पर लगी और दूसरी गोली उनके पैर में। गोली मारकर बदमाश वहां से आसानी से भाग निकले।

अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट

गोली चलने से सियोबुर्रहमान जख्मी होकर वहीं गिर पड़े। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। करेली पुलिस के साथ सीओ करेली भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन हमलावरों का पता नहीं चला। जख्मी हालत में काल्विन हॉस्पिटल में सियोबुर्रहमान को एडमिट कराया गया। इस दौरान उन्होंने किसी से दुश्मनी की बात नहीं बताई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस?

- सियोबुर्रहमान डेली अपने साथियों के साथ फोर व्हीलर से निकले थे

- शनिवार को अकेले बाइक से कैसे पहुंचे अपने प्लाट पर

- इस हमले के पीछे कोई साजिश तो नहीं है?

- ख्0क्ख् में कोतवाली एरिया में हुए बवाल के आरोपी रहे हैं सियोबुर्रहमान

- हाल ही में एक सभा के लिए मांगी थी परमिशन

- लेकिन प्रशासन ने नहीं दी थी सभा की इजाजत

- कई सवालों को लेकर खुफिया विभाग भी जांच पड़ताल में जुटी