- झंगहा में चल रही थी कच्ची की मिनी डिस्टलरी लेकिन पुलिस नहीं कर रही थी कार्रवाइ

GORAKHPUR: जिले के झंगहा एरिया के राजधानी गांव के बसंतपुर टोला में पुलिस की शह पर चल रही कच्ची की भट्ठियों पर महिलाओं का कहर टूट पड़ा। बुधवार को महिलाओं ने जमीन खोदकर भट्ठियों को लाठी से कूच डाला। दर्जनों घर के आंगन में मिट्टी खोदकर डाले गए लहन को नष्ट किया। बाद में सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने भी महिलाओं का साथ दिया।

लंबे समय से चल रहा था कारोबार

गांव के कई घरों में लंबे समय से कच्ची शराब का कारोबार हो रहा था। लोगों का कहना है कि थाने से मात्र तीन किमी। की दूरी पर इस गांव में कच्ची की मिनी डिस्टलरी है। लगभग हर घर में कच्ची बनती है और यहां से दूसरे गांवों में सप्लाई होती है।

इसलिए गुस्साई महिलाएं

महिलाओं के मुताबिक यहां पर रोजाना शराबी लोगों का जुटान होता था। जिसके चलते उधर से उनका आना-जाना दूभर हो गया था। गांव के बच्चे तक शराब के आदी होने लगे थे। इसकी शिकायत पुलिस से की गई लेकिन पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

खुद कीं कार्रवाई

बुधवार को महिलाओं को सूचना मिली कि वहां पर शराब बनाया जा रहा है। पुलिस को पहले भी सूचना दी गई थी लेकिन वह कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। इसलिए महिलाओं ने खुद ही कार्रवाई का मन बना लिया। गांव की महिलाएं एकत्र हुई और लाठी डंडा लेकर धावा बोल दिया। एक घर के आंगन में ही भट्ठियां सुलग रही थीं। लहन रखे हुए थे। महिलाओं ने भट्ठियों को कूच डाला और लहन नष्ट किया। जब भट्ठियां नष्ट किए जाने की सूचना पुलिस को मिल तो वह भी भागी-भागी पहुंची और माहौल को देखते हुए महिलाओं का साथ दिया।

वर्जन