RANCHI: रांची के नए मास्टर प्लान के विरोध में आदिवासी छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आक्रोशपूर्ण रैली निकाली। जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाली गई इस रैली में रांची मास्टर प्लान ख्0फ्7 को रद्द करने की मांग हुई। नेतृत्व आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष सुशील उरांव ने किया। अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन के बाद रैली जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान मांग की गई कि नए मास्टर प्लान को रद्द करें, वरना सरकार के हर प्रोजेक्ट का विरोध किया जाएगा।

मास्टर प्लान ख्0फ्7 असंवैधानिक (प्वाइंट टू बी नोटेड)

सुशील उरांव ने कहा कि मास्टर प्लान ख्0फ्7 असंवैधानिक है। अनुसूचित क्षेत्र में नगर निगम का विस्तार नहीं हो सकता है। संविधान के 7फ्वें संशोधन के तहत पी पेसा कानून लाया गया और 7ब्वें संशोधन में म्यूनिसिपल एक्सटेंशन टू शिड्यूल एरिया(मेसा) को अवैध माना गया। इसका मतलब यह है कि रांची में नगर पालिका का विस्तार नहीं हो सकता है। पीपेसा कानून में यह भी उल्लेख है कि नगर निगम के लिए आरआरडीए भूमि अधिग्रहण नहीं कर सकता है। झारखंड की कैबिनेट भी अनुसूचित क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण का कानून नहीं ला सकती है। यह अधिकार राज्यपाल या टीएसी के पास है। टीएसी की सहमति से ही राज्यपाल अनुसूचित क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण या आदिवासियों से संबंधित मामलों का निपटारा कर सकती हैं। जबकि सरकार ने हर बार सार्वजनिक काम के नाम पर भूमि का अधिग्रहण कर आदिवासियों की जमीन ले ली है। इससे आदिवासी विस्थापित हो गए।

विस्थापन का दर्द

लालखटंगा के सरपंच करमू मुंडा ने कहा कि विकास के नाम पर सरकार ने हमें विस्थापन का दर्द दिया है। इससे हम बेरोजगार हो गए। नए मास्टर प्लान के लिए फिर से क्8ब् गांवों की जमीन को कारखाना, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बिल्डिंग के लिए अधिग्रहण किया जाएगा। इससे मालिक मजदूर बन कर इसी कामों में लग जाएंगे। मास्टर प्लान की कुल जमीन का फ्भ् फीसदी जमीन हाउसिंग और 9.भ्7 प्रतिशत जमीन का उपयोग झुग्गी और स्लम में रहने वाले लोगों के लिए आवासीय के रूप में होगा। नए मास्टर प्लान की म्फ्.फ्8 प्रतिशत जमीन कृषि भूमि है। सभा में मांग की गई कि मास्टर प्लान ख्0फ्7 को वापस लें, अन्यथा सरकार के हर प्रोजेक्ट का विरोध होगा। अध्यक्ष सुशील उरांव, जलेश्वर भगत, प्रभाकर कुजूर, प्रदीप मुंडा, प्रकाश उरांव, सांगा पड़हा से सोमा मुंडा, अमृता मुंडा, ट्राइबल यूथ से राज उरांव, मुन्ना मुंडा और अभिषेक उरांव शामिल हुए।