- नगर निगम कार्यालय में एकत्र हो की नारेबाजी

- आज नगर आयुक्त का घेराव करेंगे व्यापारी

- मुकदमा दर्ज करने के नाम पर कुछ नहीं हुआ

मेरठ। नगर निगम व प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ के विरोध में व्यापारियों ने नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। सरकारी अवकाश होने के कारण व्यापारी नारेबाजी कर वापस चले गए। व्यापारी गुरुवार को नगर आयुक्त का घेराव करेंगे।

घंटाघर मार्किट रहा बंद

बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में घंटाघर और दिल्ली रोड का मार्किट विरोध में बंद रहा।

छह दिन से चल रहा है अभियान

नगर निगम व प्रशासन ने छह दिन से शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रखा है। आबूलेन, जलीकोठी, घंटाघर, दिल्ली रोड व बागपत रोड से अतिक्रमण हटाया है। इस बार खास बात यह है पुलिस से लेकर प्रशासन के अधिकारी भी पूरा सहयोग कर रहे हैं।

घबरा रहे व्यापारी

कई बार से नगर निगम व प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान तो चलाया। लेकिन व्यापारियों ने दोबारा से अतिक्रमण कर लिया। लेकिन इस बार व्यापारी दोबारा से अतिक्रमण करने से घबरा रहे हैं।

रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

दोबारा अतिक्रमण करने पर डीएम के निर्देश पर नगर आयुक्त ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। लेकिन अभी तक एक भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। नगर निगम जहां-जहां अभियान चल रहा है वहां की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करा रहा है।

---

दोबारा अतिक्रमण करने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी अतिक्रमण करने नहीं दिया है। चार टीम गठित कर रखी है। वह लगातार निगरानी कर रही हैं।

डीकेएस कुशवाहा नगर आयुक्त